38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UGC NET December 2022 रजिस्ट्रेशन की तारीख 23 जनवरी तक बढ़ी, जारी नोटिस समेत डिटेल पढ़ें

UGC NET December 2022: UGC NET दिसंबर 2022 रजिस्ट्रेशन की तारीख् 23 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UGC NET December 2022 Registration date extended: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है. रजिस्ट्रेशन डेट 23 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार परीक्षा के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 23 जनवरी, 2023 तक है

पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2023 तक थी. ऑफिशियल इंफॉर्मेशन के अनुसार, विस्तारित तिथि 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2023 तक है. आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट 23 जनवरी, 2023 तक है. उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सही है. चूंकि यह विस्तारित समय अवधि है, इसलिए कोई सुधार करने जैसी सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी.

UGC NET दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन डायरेक्ट लिंक

UGC NET दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां है डायरेक्ट लिंक

UGC NET दिसंबर 2022: रजिस्ट्रेशन कैसे करें

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें.

  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें.

  • पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: NIOS 10वीं और 12वीं Public Exam Result 2022 जारी, results.nios.ac.in पर चेक करने का तरीका, डायरेक्ट लिंक
UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से

UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी. इससे संबंधि ज्यादा डिटेल्स प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

UGC Net December 2022 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाने के संबंध में जारी ऑफिशियल नोटिस यहां पढ़ें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें