UGC NET 2025 Admit Card OUT: यूजीसी नेट जून का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

UGC NET 2025 Admit Card
UGC NET 2025 Admit Card OUT: यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET 2025 Admit Card OUT: यूजीसी नेट परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट जून सेशन (UGC NET June Session Exam 2025) की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा 25 जून 2025 से होगी.
UGC NET 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Download Admit Card” या “UGC NET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन पेज खुलेगा इसमें अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
- लॉगिन के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
- एडमिट कार्ड चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
UGC NET June 2025 Exam Admit Card Download Direct Link
UGC NET Exam 2025: इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड को अच्छी तरह पढ़ें और उसमें दी गई जानकारी की पुष्टि कर लें. किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत NTA से संपर्क करें.
UGC NET 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 को होगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुँचना अनिवार्य है
UGC NET परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए किया जाता है. परीक्षा दो पेपरों में होती है – पहला पेपर टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड पर आधारित होता है जबकि दूसरा पेपर उस विषय से जुड़ा होता है जिसे उम्मीदवार ने चुना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










