Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया में क्या हो रहा है? यहां देखें आज की बड़ी खबरें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Dec 2025 10:24 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में लगभग हर स्कूल में सुबह की असेंबली में दिन भर की बड़ी खबरें सुनाई जाती है. अगर आपके भी स्कूल में देश दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती है तो ये खबर आपके काम की है.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि देश दुनिया की खबरें भी आसानी से मिल जाती है. ऐसे समय में सभी तरह की खबरों से अपडेट रहना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है. कई स्कूलों में तो बच्चों को असेंबली के दौरान खबरें सुनानी होती है ताकि वे अपडेट रहें. अगर आपके भी स्कूलों में स्कूल असेंबली के दौरान दिन भर की बड़ी खबरें सुनाई जाती है तो आज हम आपको देश और दुनिया की 5 December 2025 की बड़ी खबरें बताएंगे.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

  1. मोदी का पुतिन के साथ डिनर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक प्राइवेट डिनर होस्ट किया. 

2. SIR को लेकर विवादित बयान 

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने देश के कई स्टेट में चल रहे SIR को लेकर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि SIR की कोई जरूरत नहीं है बस सरकार बांग्लादेशियों को बाहर निकाल दे

3. कोलकाता मेट्रो में बड़ी भर्ती 

कोलकाता मेट्रो में रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के जरिए करीब 128 पद भरे जाएंगे. 

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. रूस और भारत के बीच समझौते

पुतिन इन दिनों भारत दौरे पर हैं. इस बीच रूस और भारत के बीच कई समझौते पर मुहर लगने वाली हैं. वहीं भारत दौरे के दौरान, रूस की संसद (डूमा) ने भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते को मंजूरी दी है, जिसका नाम है RELOS. इसके अनुसार, दोनों देशों को संयुक्त सैन्य अभ्यास, मानवीय सहायता और आपदा के समय में राहत के लिए एक-दूसरे के क्षेत्र में सैनिकों और उपकरणों को तैनात करने की अनुमति मिलेगी.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

  1. सुरक्षा कारणों से मैच हुआ शिफ्ट

बड़ौदा और गुजरात के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का मैच हैदराबाद अब जिमखाना ग्राउंड से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है. सुरक्षा कारणों से मैच को इंटरनेशनल स्टेडियम में कराया गया.

2. विराट कोहली विजाय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे

भारतीय घरेलू क्रिकेट में अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट चल रहा है. वहीं 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी. इसमें विराट कोहली ने खेलने के लिए हामी भर दी है. इससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई.

यह भी पढ़ें- नींद खुलते ही बस 5 मिनट में देखें देश दुनिया की बड़ी खबरें, झट से हो जाएगा याद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola