Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया की बड़ी खबरें, 5 मिनट में कर लें याद
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Dec 2025 7:09 AM
स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today School Assembly News Headlines: स्कूल में सिर्फ पढ़ाई नहीं कराई जाती है बल्कि बच्चों को हर तरह से सीखने का मौका मिलता है. आज के समय में सभी स्कूलों में स्टूडेंट्स असेंबली के दौरान देश दुनिया की खबरें सुनाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज यानी कि 4 December 2025 देश दुनिया की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News Headlines 4 December 2025: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चे देश विदेश की बड़ी खबरें सुनाते हैं. स्कूल में सिर्फ पढ़ाई नहीं कराई जाती है बल्कि बच्चों को हर तरह से सीखने का मौका मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं आज की यानी कि 4 दिसंबर 2025 की देश, दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
- रेणुका चौधरी के संसद में डॉग को लेकर पहुंचने पर मचा बवाल
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पिछले दिनों डॉग लेकर संसद भवन पहुंच गयीं थीं. अब इस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच रहा है.
2. दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल बैठक
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रणनीति को लेकर दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की. यह उच्च-स्तरीय चर्चा 10 जनपथ पर हुई, जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सहभाग किया. बैठक में यूपी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, उज्जवल रमण सिंह, इमरान मसूद, तनुज पुनिया समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
- FBI ने भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी पर रखा इनाम
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने एक भारतीय नागरिक को पकड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका में हुई एक हत्या के मामले में वांछित इस भारतीय की गिरफ्तारी से जुड़ी अहम जानकारी देने वालों के लिए एफबीआई ने 50,000 डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) तक का इनाम घोषित किया है.
2. यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोप और रूस के बीच तनातनी चल रही है
यूरोप रूस तनाव के बीच कूटनीति तेज हो गई है. रूस के राष्ट्रपति गुरुवार को भारत पहुंचेंगे, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन की यात्रा पर चीन में हैं. यह दौरे द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में बेहद अहम माने जा रहे हैं. मैक्रों का फोकस आर्थिक साझेदारी, रणनीतिक बातचीत और कूटनीतिक सहयोग बढ़ाने पर है, साथ ही वे चाहते हैं कि चीन रूस पर युद्धविराम के लिए रचनात्मक दबाव डाले.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की खबरें यहां देखें
- इंडिया टी 20 में शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या में वापसी
India T20I Squad: बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अच्छी खबर यह है कि चोट से उबर चुके शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की टी20 टीम में वापसी हो गई है.
2. रुतुराज गायकवाड़ की सेंचुरी, 77 गेंद पर जड़ा करियर का पहला ODI शतक
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने 77 गेंद पर अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा है.
यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines Today: झट से याद कर लें देश-विदेश की बड़ी खबरें, स्कूल में टीचर कहेंगे -वाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










