Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, मिनटों में हो जाएगा याद

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Dec 2025 8:02 AM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली न्यूज (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चे देश विदेश की बड़ी खबरें सुनाते हैं. अगर आपके भी स्कूल में ऐसा नियम है तो यहां देश की बड़ी-बड़ी खबरें. 8 दिसंबर (8 December 2025) की देश-दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें देखें यहां.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: कई स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चे देश विदेश की बड़ी खबरें सुनाते हैं. इससे न सिर्फ उनका नॉलेज बढ़ता है बल्कि उन्हें अखबार पढ़ने की आदत लगती है. बड़े होकर अगर वे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं तो उनके लिए काफी आसान हो जाता है. जनरल नॉलेज (General Knowledge) वाला पार्ट बहुत आसानी से कवर हो जाता है.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें 

  1. EMI का बोझ हुआ हल्का

RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने तुरंत लोन सस्ते करने का फैसला किया है. इससे होम, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI में राहत मिलेगी और ग्राहकों का मासिक बोझ कम होगा. नई ब्याज दरें लागू होने के बाद लोगों की जेब पर सीधा असर दिखेगा, जिससे खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी. 

2. नवजोत सिद्धू के बयान से राजनीति तेज

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने पंजाब की राजनीति तेज कर दी है. उन्होंने दावा किया है कि पंजाब का CM बनने के लिए ‘500 करोड़ रुपये वाले सूटकेस’ की जरूरत है.

Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें

  1. जापान सागर में रूस-चीन की संयुक्त ड्रिल

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच रूस ने चीन के साथ तीसरी संयुक्त एंटी-मिसाइल ड्रिल की. जापान सागर में दोनों देशों के युद्धपोतों और पनडुब्बियों ने दुश्मन मिसाइलों को रोकने, मार गिराने और प्रमुख मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाने का अभ्यास किया. इसे दोनों देशों के बढ़ते रक्षा सहयोग का अहम कदम माना जा रहा है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर चल रही है. शादी पोस्टपोन होने के बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं अब स्मृति ने स्पष्ट किया कि शादी खत्म हो चुकी है और अब आगे बढ़ने का समय है.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: देश दुनिया और स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें, झट से कर लें याद

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola