एक दिन में देते थे 3 टेस्ट, उज्ज्वल ने इस स्ट्रैटजी से पाई UPSC में सफलता

उज्ज्वल प्रियंक (PC-सोशल मीडिया)
UPSC Topper Ujjwal Priyank: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उज्ज्वल प्रियंक को 10वीं रैंक मिली है. उन्होंने बताया कि डेली रूटीन से लेकर पढ़ाई तक, उन्होंने सफलता पाने के लिए क्या-क्या बदलाव किए.
UPSC Topper Ujjwal Priyank: UPSC के सिविल सेवा परीक्षा के रिजल्ट में बिहार के रहने वाले उज्ज्वल प्रियंक ने AIR 10वीं के साथ सफलता हासिल की है. अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है. आइए, जानते हैं उनकी स्ट्रैटजी.
रिजल्ट देखकर खुशी से झूम उठे
उज्ज्वल प्रियंक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि घर में सब खाना खा रहे थे और उसी समय रिजल्ट आया. मैंने जैसे UPSC Result पीडीएफ में अपना नाम चेक, मैं खुशी से झूम उठा. परिवार वाले भी बहुत खुश हो गए.
इंटरव्यू के लिए की तगड़ी तैयारी
उन्होंने कहा कि मेरा इंटरव्यू सबसे लास्ट में था तो ऐसे में काफी डर लग रहा था. उन्होंने जीयो-पॉलिटिक्स से लेकर इतिहास और करेंट अफेयर्स तक, सभी टॉपिक्स के बारे में अच्छे से पढ़ाई की थी. उज्ज्वल प्रियंक को इंटरव्यू (Ujjwal Priyank UPSC Interview Marks) में 187 अंक मिले थे.
आंसर राइटिंग पर किया फोकस
यह उज्ज्वल प्रियंक का तीसरा अटेंप्ट था. जब उनसे पूछा गया कि इस बार उन्होंने ऐसा क्या अलग किया, जो उनके पिछले प्रयासों से बेहतर रहा, तो उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने खास तौर पर आंसर राइटिंग प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दिया.
यूपीएससी लिखित परीक्षा के लिए स्पीड बढ़ाई
उज्ज्वल ने कहा कि पहले प्रयास के दौरान उनका टाइम मैनेजमेंट और लिखने की स्पीड उतनी अच्छी नहीं थी, जिसकी वजह से वे पेपर को पूरी तरह और इंप्रेसिव ढंग से नहीं लिख पाए थे. उन्हें फील हुआ कि केवल पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, स्पीड भी बढ़ाना होगा. उन्हें समझ आ गया कि UPSC में सिर्फ क्वालिटी पर नहीं क्वांटिटी पर भी फोकस करना होगा. उज्ज्वल को लिखित परीक्षा में 846 अंक मिले हैं.
दिन में 3 बार टेस्ट देते थे
उज्ज्वल ने बताया कि जैसे ही मेंस परीक्षा पास आई, उन्होंने स्पीड बढ़ाने के लिए प्रैक्टिस बढ़ा दी. वे दिन में तीन बार टेस्ट देकर प्रैक्टिस करते थे, ताकि लिखने की आदत और स्पीड दोनों बेहतर हो सकें. उज्ज्वल ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. लेकिन वे खाना खाते वक्त यूट्यूब पर वीडियो और न्यूज देखा करते थे.
क्या था ऑप्शनल सब्जेक्ट?
उज्ज्वल का बैकग्राउंड इंजीनियरिंग था. उन्होंने जयपुर से 2022 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में BTech किया है. लेकिन ऑप्शनल के लिए किसी साइंस के सब्जेक्ट को चुनने के बजाय उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) चुना. उन्होंने इस पेपर के लिए कोई कोचिंग नहीं ली थी.
यह भी पढ़ें- बिहार के लाल का कमाल! उज्ज्वल प्रियंक ने हासिल की UPSC में AIR 10
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




