ePaper

बिहार के लाल का कमाल! उज्ज्वल प्रियंक ने हासिल की UPSC में AIR 10

Updated at : 09 Mar 2026 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Ujjwal Priyank AIR 10

Ujjwal Priyank AIR 10 (Social Media)

Ujjwal Priyank AIR 10: यूपीएससी 2025 एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार के उज्ज्वल प्रियंक ने UPSC एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल किया है. वे शुरू से ही एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में जाने का सपना देखते थे. बचपन से ही काफी मेधावी छात्र थे.

विज्ञापन

Ujjwal Priyank AIR 10: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC सिविल सर्विस एग्जाम में हर साल हजारों कैंडिडेट्स अपनी किस्मत आजमाते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. ऐसे ही मेहनती और दृढ़ निश्चयी कैंडिडेट्स में उज्ज्वल प्रियंक का नाम भी शामिल हो गया है. सीमित संसाधनों और कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर UPSC में शानदार सफलता हासिल की और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए. उज्ज्वल प्रियंक ने यूपीएससी 2025 के एग्जाम में AIR 10 हासिल किया है. आइए इनकी जर्नी (Ujjwal Priyank AIR 10) को करीब से जानते हैं.

Ujjwal Priyank AIR 10: कहां के रहने वाले उज्ज्वल प्रियंक? 

उज्ज्वल प्रियंक बिहार के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम संजीव सिंह हैं. वहीं, माता अनामिका सिंह एक हाउसवाइफ है. बचपन से ही उज्ज्वल प्रियंक पढ़ने में काफी तेज थे. पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और लक्ष्य के प्रति डेडिकेशन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. वे शुरू से ही एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में जाने का सपना देखते थे. 

कौन से कॉलेज से की थी पढ़ाई? 

उज्ज्वल प्रियंक ने 2016 में ज्ञान निकेतन पटना से अपनी 10वीं की पढ़ाई पूरी की है. साल 2018 में 12वीं पटना में स्थित सेंट माइकल स्कूल से की. 12वीं के बाद उन्होंने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर से 2022 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. 

UPSC की तैयारी कैसे की? 

UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास करने के लिए Ujjwal Priyank ने बेसिक बुक से मजबूत आधार तैयार किया और नियमित रूप से करंट अफेयर्स पढ़े. साथ ही पिछले साल क्वेश्चन पेपर की प्रैक्टिस भी करते थे. वे डेली लिख-लिख कर प्रैक्टिस की, जिससे मुख्य (Mains) परीक्षा में बेहतर परफॉर्मेंस कर सके. 

यह भी पढ़ें: 4 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, 5वें प्रयास में साक्षी को मिला AIR 37

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola