UP PCS Final Result 2024: रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने पहले ही प्रयास में हासिल की AIR 2, अब UPSC है लक्ष्य

Updated at : 30 Mar 2026 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
UP PCS Final Result 2024 Toppers

अनन्या त्रिवेदी (PC-ANI)

UP PCS Final Result 2024: अनन्या ने UP PCS परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने पहली बार मेन्स और इंटरव्यू दिया और दूसरा स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन

UP PCS Final Result 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS परीक्षा का रिजल्ट आया है. इसमें रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया है. इस परीक्षा में कुल 932 कैंडिडेट्स सफल घोषित किए गए हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

पहले प्रयास में पाई सफलता

अनन्या ने अपने पहले ही प्रयास में ये सफलता हासिल की है. यह उनका पहला मेंस और पहला इंटरव्यू था, फिर भी उन्होंने बेहतरीन सफलता हासिल कर सबको चौंका दिया.

मां को दिया सफलता का क्रेडिट

अनन्या की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है. अपनी सफलता का क्रेडिट उन्होंने अपनी मां को दिया है. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें प्रेरित किया और हर परिस्थिति में उनका साथ दिया. कहा कि मिडिल क्लास से आने वाले माता-पिता बच्चों की खुशियां और उनकी जरूरत को पूरा करने के लिए खुद की इच्छा को मार देते हैं. इसी के साथ अनन्या के मामा ने उन्हें पढ़ाई में बहुत मदद की.

दूसरे स्टूडेंट्स को दिया सफलता का मंत्र

अनन्या ने बताया कि उनकी तैयारी का सबसे अहम हिस्सा सेल्फ स्टडी रहा. उन्होंने किसी कोचिंग पर ज्यादा निर्भर रहने के बजाय खुद से पढ़ाई पर फोकस किया. उनका मानना है कि सही स्ट्रैटजी और रेगुलर प्रैक्टिस से सफलता हासिल की जा सकती है.

तैयारी के दौरान उन्होंने पिछले सालों के प्रश्न पत्र (PYQs) को हल करने और रेगुलर रिवीजन पर खास ध्यान दिया. उनके अनुसार, यही दो चीजें परीक्षा में बेहतर करने का सक्सेस मंत्र है.

क्या थी तैयारी की स्ट्रैटजी?

पढ़ाई के समय को लेकर अनन्या ने बताया कि सामान्य दिनों में वह करीब 6 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आती थी, वह अपनी पढ़ाई का समय बढ़ाकर 8 घंटे तक कर देती थीं.

UPSC है अगला गोल

आगे की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा है. वह इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती हैं और देश सेवा के अपने सपने को साकार करना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- UP PCS Final Result 2024: UP PCS परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, टॉप 10 में 6 लड़कियां

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola