धनबाद की बेटी ने किया कमाल! पिता चलाते हैं स्टेशनरी दुकान, बेटी बनेगी प्रोफेसर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Apr 2026 4:00 PM

विज्ञापन

रूबी कुमारी

Success Story: धनबाद की रहने वाली रूबी ने CUET UG में सफलता हासिल करके कमाल कर दिया. उन्होंने अपनी सफलता का क्रेडिट अपने परिवार को दिया.

विज्ञापन

Success Story: यूजीसी नेट परीक्षा काफी कठिन होती है. इसमें सफलता पाना आसान नहीं होता है. लेकिन झारखंड के धनबाद जिले की रूबी कुमारी ने UGC NET 2025 परीक्षा में सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार वाले काफी खुश हैं.

पिता चलाते हैं स्टेशनरी दुकान

रूबी कुमारी धनबाद जिले के नवागढ़ खरखरी की रहने वाली हैं. रूबी के पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं. इस दुकान से होने वाली कमाई से संजय दुबे पूरे परिवार का खर्च निकालते हैं. ऐसे में रूबी ने सीमित संसाधन में इस परीक्षा में सफलता हासिल की है.

परिवार का साथ बना सबसे बड़ी ताकत

रूबी अपने परिवार में माता, एक भाई, भाभी और दो बहनों के साथ पली-बढ़ी हैं. परिवार के हर सदस्य ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया. यही कारण है कि उनकी सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और सहयोग की कहानी बन गई है.

इलाके में जश्न, बेटियों के लिए बनी मिसाल

रूबी की सफलता से घर में खुशी का माहौल है. आसपास के लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं. लोकल य लोगों का कहना है कि छोटे शहर से निकलकर नेशनल लेवल की परीक्षा में सफलता पाना बड़ी बात है.

अब समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का लक्ष्य

रूबी कुमारी ने अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता को दिया. परिवार के सपोर्ट से वे आगे बढ़ पाईं. अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर परिवार का नाम रोशन करेंगी. उनकी सफलता झारखंड के युवाओं, खासकर, छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली ही नहीं देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, CUET के जरिए मिलता है एडमिशन 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola