दिल्ली ही नहीं देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी, CUET के जरिए मिलता है एडमिशन 

Updated at : 09 Apr 2026 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
JNU Admission 2026 Best College Episode

JNU का कैंपस (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JNU Admission 2026: JNU में एडमिशन अब पूरी तरह एंट्रेंस एग्जाम बेस्ड और ट्रांसपेरेंट हो गया है. सही एग्जाम चुनकर और अच्छे स्कोर के साथ स्टूडेंट्स यहां आसानी से एडमिशन पा सकते हैं. यह देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी में से एक है.

विज्ञापन

JNU Admission 2026: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक है, जहां एडमिशन पाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं. अगर आप भी JNU में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो पहले इसके एडमिशन प्रोसेस को समझना जरूरी है. आइए, आज Best College Admission Episode 9 में जानते हैं कि JNU में एडमिशन कैसे मिलता है.

JNU की NIRF रैंकिंग

JNU देश ही नहीं, दुनिया की फेमस यूनिवर्सिटी में से एक है. यह यूनिवर्सिटी अपनी उच्च शिक्षा, अकैडमिक और रिसर्च आदि के लिए जाना जाता है. वर्ष 2025 की NIRF Ranking के अनुसार, JNU को बेस्ट यूनिवर्सिटी की लिस्ट में रैंक 2वीं प्राप्त है, जो इसकी अकैडमिक एक्सीलेंस को दिखाता है.

कौन-कौन से कोर्स ऑफर करता है JNU

JNU में कई पॉपुलर कोर्स ऑफर किए जाते हैं

  • BA (Hons) इन फॉरेन लैंग्वेज
  • BSc (आयुर्वेद बायोलॉजी)
  • इंटरनेशनल रिलेशंस (IR)
  • BTech (ड्यूल डिग्री प्रोग्राम)

UG कोर्स में एडमिशन कैसे?

JNU के ज्यादातर अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स में अब एडमिशन CUET UG के जरिए होता है. इसमें फॉरेन लैंग्वेज और BSc जैसे कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा कुछ सर्टिफिकेट कोर्स में भी CUET स्कोर मान्य है. इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main परीक्षा देनी होगी. JNU में BTech एडमिशन पूरी तरह JEE Main स्कोर के आधार पर होता है. पोस्टग्रेजुएट (PG) और अन्य टेक्निकल कोर्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग एग्जाम होते हैं, जैसे कि CUET PG, GAT-B और CCMT काउंसलिंग.

क्या है एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

अपने कोर्स के अनुसार, पहले संबंधित एग्जाम (CUET/JEE Main) चुनें. रिजल्ट के बाद JNU पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा. मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. सीट अलॉट होने पर एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा.

एक नहीं, कई मेरिट लिस्ट

JNU एडमिशन के लिए एक ही मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता, बल्कि अलग-अलग चरणों में कई लिस्ट जारी की जाती हैं. हर लिस्ट के अनुसार कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होती है.

यह भी पढ़ें- JNU से पढ़ना हुआ अब और भी मुश्किल, फॉरेन लैंग्वेज में CUET UG से मिलेगा एडमिशन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola