जयपुर की नेहा ने CA Inter में रचा इतिहास, 600 में से 505 मार्क्स लाकर बनीं AIR 1 टॉपर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 1:08 PM

विज्ञापन

ICAI CA Inter Topper 2025 Neha Khanwani (Image Social Media)

ICAI CA Inter Topper 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सितंबर में होने वाली सीए इंटर, फाइनल और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. सीए इंटर की परीक्षा जयपुर की रहने वाली नेहा खानवानी ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है.

विज्ञापन

ICAI CA Inter Topper 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2025 में हुई सीए इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स (ICAI CA Inter Topper) की लिस्ट भी सामने आई, जिसमें जयपुर की नेहा खानवानी ने बाजी मार ली. उन्होंने पूरे भारत में पहला स्थान हासिल करके राजस्थान का नाम रोशन किया है.

ICAI CA Inter Topper 2025: कौन हैं नेहा खानवानी?

नेहा खानवानी मूलरूप से राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. यहीं के मालवीय कॉन्वेंट स्कूल से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की है. उन्हें 12वीं में 97.8% मार्क्स प्राप्त हुए थे. 12वीं के बाद उन्होंने सीए की तैयारी शुरू कर दी. सीए फाउंडेशन में उन्हें 400 में से 319 मार्क्स मिले थे.

CA Inter में किया टॉप

नेहा खानवानी ने सीए इंटरमीडिएट की दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी थी. उन्होंने ग्रुप-I में 244 और ग्रुप-II में 261 अंक हासिल किए. इस तरह कुल 505 अंक प्राप्त करके उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की. यह परिणाम उनके मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रमाण है. नेहा ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान रोजाना लगभग 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की और हर विषय पर मजबूत पकड़ बनाई.

नेहा की सफलता के पीछे उनके परिवार और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान रहा. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें थकान या निराशा महसूस होती थी, परिवार ने हमेशा उन्हें मोटिवेट किया. माता-पिता ने हमेशा उन पर भरोसा जताया और यही भरोसा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा.

सीए फाइनल की तैयारी

नेहा खानवानी अब आगे सीए फाइनल की तैयारी में जुटेंगी. उनका सपना एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज में अपनी पहचान बनाना है. उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर ऑडिट और टैक्स कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं.

CA Inter Toppers List 2025

Ca inter toppers list 2025

सीए इंटर की परीक्षा में नेहा खानवानी ने 84.17% मार्क्स लाकर रैंक 1 हासिल किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर अहमदाबाद की कृति शर्मा का नाम है. कृति को 600 में से 503 मार्क्स मिले हैं. इसके बाद मुंबई के अक्षत बिरेंद्र नौटियाल को 600 में से 500 प्राप्त हुआ है जो इस बार थर्ड टॉपर बने हैं.

यह भी पढ़ें: सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola