भाई SIXER किंग बहन के पास बड़ी-बड़ी डिग्रियां, कितनी पढ़ी लिखी हैं क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की सिस्टर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Sep 2025 1:11 PM

विज्ञापन

Abhishek Sharma और उनकी बहन कोमल शर्मा की फोटो (PC: Instagram)

Abhishek Sharma Sister Komal Sharma Education: भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में पहले ही मैच में छा गए हैं. क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा भी सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. कोमल शर्मा की डिग्रियों की चर्चा काफी ज्यादा होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कितनी पढ़ी लिखी हैं.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Sister Komal Sharma Education: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने फैंस का दिल जीत लिया है. क्रिकेट के मैदान पर भले ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया हो, लेकिन उनकी बहन कोमल शर्मा की पढ़ाई और करियर की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है. उनके एजुकेशन बैकग्राउंड की चर्चा भी काफी तेजी से होती है. आइए जानते हैं कोमल शर्मा की पढ़ाई लिखाई के बारे में विस्तार से.

Abhishek Sharma Sister Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं कोमल शर्मा?

कोमल शर्मा का जन्म अमृतसर, पंजाब में हुआ था. वर्तमान में उनकी उम्र 31 साल है. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमृतसर के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की, जहां से उन्होंने अपनी स्कूलिंग पूरी की. पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं कोमल शर्मा ने अच्छे अंकों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ गईं.

स्कूलिंग के बाद उन्होंने वर्ष 2018 में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर में एडमिशन लिया. यहां से उन्होंने फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और Bachelor of Physiotherapy (BPT) की डिग्री प्राप्त की. फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाली कोमल शर्मा ने पूरे मन से इस कोर्स में मेहनत की और अपने करियर को संवारने का संकल्प लिया.

रखती हैं मास्टर्स की डिग्री

BPT पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को और आगे बढ़ाया. कोमल शर्मा ने जयपुर स्थित NIMS University में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने Masters of Physiotherapy (MPT) की डिग्री हासिल की. मास्टर्स करने के दौरान उन्होंने फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विशेष अध्ययन किया और नए नए उपचार पद्धतियों को समझने और सीखने पर ध्यान केंद्रित किया.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर कोमल शर्मा ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम कमाया, बल्कि सामाजिक रूप से भी सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी यह पढ़ाई उन्हें हेल्थकेयर सेक्टर में अच्छी पहचान दिलाती है. सोशल मीडिया पर कोमल शर्मा की तस्वीरें और पोस्ट अक्सर वायरल होती रहती हैं, जहां लोग उनकी शिक्षा और करियर को लेकर सवाल करते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार के कॉलेज में 46 लाख का प्लेसमेंट पैकेज, नंदिनी बनीं Amazon में Software Engineer

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola