कभी फीस के पैसे नहीं थे, विदेश में रिसर्च स्कॉलर बन चमका बिहार का बेटा, लाखों में होती है कमाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 07 Oct 2025 8:41 AM

विज्ञापन

नारायण कुमार (फोटो क्रेडिट- लिंक्डइन)

Bihar Boy Success Story: बिहार के गया जी जिले के रहने वाले नारायण कुमार सभी युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं. उन्होंने बहुत कम संसाधन में एक छोटे से जिले से निकलकर विदेश तक का सफर तय किया. नारायण अभी विदेश से PhD कर रहे हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

विज्ञापन

Bihar Boy Success Story: बिहार के गया जी (पूर्व में गया) जिले के रहने वाले नारायण कुमार की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो IIT जैसे बड़े संस्थान में दाखिला न पाने की वजह उदास होकर अपने अंतिम लक्ष्य से भटक जाते हैं. 12वीं के बाद कड़ी मेहनत के दम पर नारायण कुमार ने NIT Agartala में जगह बनाई. आज वे विदेश से पीएचडी की डिग्री हासिल कर रहें. लेकिन एक समय ऐसा तब उनके पास पढ़ाई के लिए पैसे भी नहीं थे. आइए, जानते हैं गया जी जिले (Gaya Ji District) से विदेश तक पहुंचने के लिए नारायण कुमार (Narayan Kumar) को क्या-क्या झेलना पड़ा.

Bihar Boy Success Story: बिहार के नारायण का ध्यान क्यों था नौकरी पर?

नारायण ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि पहले मुझे Bio Engineering का ब्रांच मिला था. फिर मैंने इंटर्नल परीक्षा देकर इलेक्ट्रॉनिक में अपना ब्रांच बदला और इसके बाद मैंने मैकेनिकल ब्रांच लिया. बीटेक करते हुए मेरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ नौकरी हासिल करने पर था क्योंंकि एजुकेशन लोन (Education Loan) चुकाना जरूरी था. तब मेरा एमटेक करने या अकैडमिक इतना दूर निकलने का बिल्कुल भी प्लान नहीं था. हमलोग मिडिल क्लास से आते हैं, जहां मेन फोकस तो जॉब पर ही होता है. भले ही आपने कितने भी अच्छे से जगह से और कितनी भी अच्छी डिग्री ली हो अगर कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो सब व्यर्थ हो जाता है.

Bihar Boy Success Story: क्यों फीस बनी विदेश जाने में रूकावट?

बीटेक के बाद मैंने प्रोसेसिंग इंजीनियरिंग की फील्ड में दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम किया. इस निजी कंपनी में नारायाण ने करीब 5 साल काम किया, जिसके बाद उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अकैडमिक का रुख करना था. वे रिसर्च के फील्ड में जाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि मैंने बहुत पहले अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. तब भारत में रिसर्च के क्षेत्र में जाने के लिए इतने ऑप्शन भी नहीं थे और काफी रिसर्च करना पड़ता था. इस वजह से मैंने विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला लिया. लेकिन पैसे की दिक्कत यहां भी आ रही थी. हालांकि, वे निरंतर इस पर विचार करते रहे.

Success Story: बिहार के बेटे ने फिर कैसे तय किया विदेश का सफर?

नारायण कहते हैं कि COVID 19 के दौरान Lockdown सबके लिए मुसीबत बनकर आया था. लेकिन मुझे इस दौरान सोचने का मौका मिला. यह मेरे लिए टर्निंग फेज बना. उन्होंने क्राउड फंडिंग और कई NGO की मदद से पैसे जमा किए और फिर विदेश में पढ़ाई करने की तैयारी करने लगे. इसके बाद उनहोंन मरिन टेक्नोलॉजी (Marine Technology) से फ्रांस के इंजीनियरिंग कॉलेज Centrale Nantes से MS किया. वहीं अभी नारायण US की University Of Delaware से पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं. यहां उनकी लाखों में कमाई होती है. नारायण कुमार की 29000-30000 डॉलर सालाना की कमाई होती है. भारत में यह करीब 25 लाख रुपये हैं. नारायण का कहना है कि कमाई तो अपनी जगह है. लेकिन साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने का मौका मिल रहा है. इसी के साथ वे शोध के काम में अनुभव हासिल कर रहे हैं.

लाखों युवाओं के लिए बने प्रेरणा

एक वक्त था जब परेशान होकर नारायण ने पढ़ाई छोड़ दी थी. लेकिन फिर हिम्मत किया और पढ़ाई शुरू की. नारायण की मेहनत, हिम्मत और लगन से लाखों युवा प्रेरणा ले सकते हैं. नारायण कुमार की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर हौसले बुलंद हों तो हालात चाहे जितने भी मुश्किल क्यों न हों, सफलता का रास्ता जरूर निकलता है.

यह भी पढ़ें- IIT Delhi से Microsoft तक…9 टेक्निकल कोर्स में हैं महारत, कंप्यूटर के साथ-साथ Sports में भी है खास रूचि

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन