IIT Delhi से Microsoft तक…9 टेक्निकल कोर्स में हैं महारत, कंप्यूटर के साथ-साथ Sports में भी है खास रूचि

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Aug 2025 2:19 PM

विज्ञापन

IIT Success Story Ankita Gupta

IIT Success Story: अंकिता गुप्ता उन प्रेरणादायक युवाओं में से हैं जिन्होंने IIT दिल्ली में दाखिला लेकर अपनी प्रतिभा साबित की और किस्मत बदल डाली. वे Microsoft में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने छोटे से करियर में कुल 9 तकनीकी कोर्स पूरे किए हैं. साथ ही वे स्पोर्ट्स में भी खास दिलचस्पी रखती हैं.

विज्ञापन

IIT Success Story: अंकिता गुप्ता उन लोगों में हैं, जो अपने बहुत छोटे से करियर में कई चीजें हासिल कर चुकी हैं. एक तो ज्ञान और दूसरा Microsoft जैसे बड़ी कंपनी में काम करने की उपलब्धि. हालांकि, ये सफर उनके लिए आसान नहीं था. यहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. अंकिता ने हमेशा अपना लक्ष्य क्लियर रखा और स्पोर्ट्स की सहायता से मानसिक तनाव को दूर रखा. आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी- 


IIT Delhi MTech: आईआईटी दिल्ली से हासिल की डिग्री 

अंकिता गुप्ता उन लोगों में से हैं जो जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) में अपने लिए जगह बनाई. यहां से उन्होंने एमटेक की डिग्री हासिल की, जहां उन्होंने सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई. अंकिता ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) से ग्रेजुएशन किया है. IET से उन्होंने कंप्यूटर साइंस (CSE) में बीटेक की डिग्री हासिल की. 

IIT Success Story: हमेशा कुछ सीखती रहती हैं अंकिता 

अंकिता ने अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए छोटे-बड़े 9 कोर्सेज किया है. देखें लिस्ट 

  • एडवांस्ड डेटा स्ट्रक्चर्स
    एंड्रॉइड कोर्स 
  • कंपाइलर डिजाइन
  • कंप्यूटर नेटवर्क्स
  • डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
  • डिजाइन एंड एनालिसिस ऑफ एल्गोरिदम
  • लॉजिकल और फंक्शनल प्रोग्रामिंग का परिचय
  • न्यूमेरिकल एनालिसिस
  • ऑपरेटिंग सिस्टम्स

Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट में कर रहीं नौकरी  

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल से मिली जानकारी के अनुसार, वे Microsoft में सॉफ्टवेयर इंजीनियर II के पद पर कार्यरत हैं. उनका मुख्य काम है फोकस सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करना. साथ ही उन्होंने ग्राहकों के लिए एक्टिव सपोर्ट टूल Support Central जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. Microsoft में काम करने से पहले उन्होंने TCS (Tata Consultancy Service) से इंटर्नशिप किया था.

IIT Success Story: पढ़ाई और खेल में बनाया संतुलन 

अंकिता को कंप्यूटर की दुनिया के अलावा स्पोर्ट्स की दुनिया भी पसंद है. वे अपने कॉलेज के दिनों में (जब वे ग्रेजुएशन कर रही थीं), स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होती थीं. उन्होंने IIT-BHU के वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट 2016 में कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया था. इसके अलावा भी कई खेल महोत्सव में भाग लिया. उन्होंने वार्षिक खेल महोत्सव ‘SHOURYOTSAVA 2018’ में बास्केटबॉल कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: न स्कूल न इंटरनेट…फिर भी NEET में 261 रैंक, भावुक कर देगी इस आदिवासी लड़के की कहानी

यह भी पढ़ें- Vikas Divyakirti के बेटे ने क्यों मारा हथौड़ा? वजह के पीछे छिपा है Success Mantra

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola