8 नंबर से चूके पर हिम्मत नहीं हारी, चौथे प्रयास में अनिमेष को UPSC में AIR 428

अनिमेष मिश्रा UPSC AIR 428 (Social Media)
Animesh Mishra AIR 428: यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता है. गोरखपुर के अनिमेष ने UPSC 2025 परीक्षा में AIR 428 हासिल किया है. उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक की डिग्री ली है. अपने चौथे प्रयास में अनिमेष ने यह सफलता हासिल की है.
Animesh Mishra AIR 428: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले अनिमेश मिश्रा 2025 के यूपीएससी सिविल सेवा एग्जाम में अनिमेष ने ऑल इंडिया 428वीं रैंक हासिल कर अपना सपना पूरा किया. यह सफलता उनके चौथे प्रयास में उन्हें मिली. आइए अनिमेष की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Animesh Mishra AIR 428: कौन है अनिमेष मिश्रा?
अनिमेष उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उनका परिवार लंबे समय से भारतीय रेलवे के जरिए देश की सेवा कर रहा है. उनके पिता 1997 बैच के IRSE ऑफिसर हैं और उनके दादाजी भी रेलवे में ही थे. बचपन से ही घर में प्रशासनिक माहौल और समाज पर इसके प्रभाव को देखते हुए अनिमेष के मन में यूपीएससी में जाने की इच्छा जगी. अनिमेष बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थे. उन्होंने IIT गुवाहाटी से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया.
असफलता से सीखा बड़ा सबक
अनिमेष (Animesh Mishra AIR 428) की सफलता इसलिए खास है क्योंकि वह पिछले साल सफलता के बहुत करीब पहुंचकर चूक गए थे. पिछले प्रयास में उनका नाम फाइनल लिस्ट में आने से सिर्फ 8 नंबर रह गया था. लेकिन अनिमेष ने हार नहीं माना और इसे एक मौके की तरह लिया. उन्होंने अपनी तैयारी को पूरी तरह बदलने के बजाय उन छोटी कमियों को सुधारा जिनकी वजह से नंबर कम रह गए थे. अनिमेष खाली समय में नॉन-फिक्शन किताबें पढ़ते थे, जिससे उन्हें दुनिया को समझने का एक नया नजरिया मिला.
मेन्स और ऑप्शनल की तैयारी
मेन्स परीक्षा के लिए अनिमेश ने आंसर लिखने पर बहुत काम किया. उन्होंने अपने आंसर में मैप, फ्लोचार्ट और डायग्राम का यूज किया ताकि उनकी कॉपी दूसरों से अलग दिखे. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट पॉलिटिकल साइंस और PSIR था. अनिमेष इसके लिए किसी कोचिंग के बजाय सेल्फ-स्टडी और टॉपर्स की कॉपियों पर भरोसा किया. उनका मानना है कि ऑप्शनल सब्जेक्ट ही आपकी रैंक तय करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है.
इंटरव्यू में शानदार परफॉर्मेंस
इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट अनिमेष का सबसे मजबूत पक्ष रहा. पिछले साल उन्हें 199 नंबर मिले थे, जिसे सुधारकर इस बार उन्होंने 201 नंबर कर लिया. अपनी मेहनत और लगातार प्रयास से अनिमेष ने यूपीएससी 2025 में AIR 428 हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: 2 बार प्रीलिम्स में फेल, फिर भी नहीं मानी हार, MP के विश्वजीत को UPSC में AIR 67
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










