इस राज्य के पास है सबसे ज्यादा IIT, देखें आपके State का क्या है हाल 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Jul 2025 7:00 PM

विज्ञापन

State With Two IITs

State With Two IITs: इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की पहली पसंद है IIT. भारत के विभिन्न राज्यों में IIT संस्थान के कैंपस हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा IIT हैं. अगर आप भी इस शैक्षणिक वर्ष IIT में दाखिला लेना चाहते हैं तो जान लें कि किस राज्य में सबसे ज्यादा IIT हैं.

विज्ञापन

State With Two IITs: भारत में बीटेक की पढ़ाई की जब भी बात उठती है तो आईआईटी का नाम जरूर आता है. आईआईटी भारत के टॉप संस्थानों में से एक है जो कि उच्च शिक्षा और शोध कार्यों के लिए जाना जाता है. यहां दाखिला लेना हर इंजीनियरिंग छात्रों का सपना होता है. भारत में कुल 23 आईआईटी हैं. आइए, जानते हैं कि सबसे ज्यादा IIT किस राज्य में हैं. 

उच्च शिक्षा और शोध कार्यों के लिए जाना जाता है आईआईटी 

भारत में तकनीक के क्षेत्र में छात्रों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से IIT की स्थापना की गई. IIT ऐसा संस्थान है जहां छात्र केवल शिक्षा हासिल नहीं करते हैं बल्कि उन्हें शोध कार्यों व विभिन्न प्रोजेक्ट्स से जुड़ने का मौका मिलता है. 

IIT College List: भारत के 23 आईआईटी की लिस्ट

  • आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur)
  • आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay)
  • आईआईटी मद्रास (IIT Madras)
  • आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur)
  • आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi)
  • आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati)
  • आईआईटी रूड़की (IIT Roorkee)
  • आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar)
  • आईआईटी भुवनेश्वर (IIT Bhubaneswar)
  • आईआईटी गांधीनगर (IIT Gandhinagar)
  • आईआईटी हैदराबाद (IIT Hyderabad)
  • आईआईटी इंदौर (IIT Indore)
  • आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी (IIT (BHU) Varanasi)
  • आईआईटी पटना (IIT Patna)
  • आईआईटी मंडी (IIT Mandi)
  • आईआईटी जोधपुर (IIT Jodhpur)
  • आईआईटी तिरुपति (IIT Tirupati)
  • आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai)
  • आईआईटी जम्मू (IIT Jammu)
  • आईआईटी पलक्कड़ (IIT Palakkad)
  • आईआईटी गोवा (IIT Goa)
  • आईआईटी धनबाद (IIT Dhanbad)
  • आईआईटी धारवाड़ (IIT Dharwad)

State With Two IITs: किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा आईआईटी 

देश में कुल 23 आईआईटी हैं जो अलग-अलग राज्यों में हैं. देश का पहला आईआईटी खड़गपुर में खुला था. IIT Kharagpur की स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी. यह देश का सबसे बड़ा आईआईटी कैंपस है. धीरे धीरे कई राज्यों में IIT के कैंपस खोले गए. आपको बता दें कि सबसे ज्यादा यूपी में है. उत्तर प्रदेश में कुल 2 IIT हैं, पहला IIT Kanpur और दूसरा IIT BHU. पहले बनारस हिंदूी यूनिवर्सिटी एक अलग संस्थान था लेकिन बाद में इसके साथ ही IIT BHU को मिला दिया गया. अब यूपी में दो IIT हैं. 

यह भी पढ़ें- BEd डिग्री है तो इस Vacancy के लिए करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 54000 रुपये

यह भी पढ़ें- बिहार में 13 मेडिकल कॉलेज पर हैं इतनी MBBS की सीटें, देखें सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola