बिहार में 13 मेडिकल कॉलेज पर हैं इतनी MBBS की सीटें, देखें सभी कैटेगरी के लिए कटऑफ

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Jul 2025 2:12 PM

विज्ञापन

Bihar MBBS Admission

Bihar MBBS Admission: नीट यूजी काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू हो जाएगी. बिहार के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना है तो पहले जान लें कि यहां कितने कॉलेज हैं और कितनी सीटों पर एडमिशन मिलेगा. बिहार में कुल 13 सराकरी कॉलेज हैं. आइए देखें सभी के नाम

विज्ञापन

Bihar MBBS Admission: एनएमसी कल यानी 21 जुलाई 2025 से नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस साल NEET UG 2025 परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 14 जून 2025 को जारी किया गया था. देश भर में करीब 1,18,190 एमबीबीएस सीट्स (MBBS Seats) हैं. वहीं अलग-अलग राज्यों में सीटों की संख्या अलग-अलग है. आइए जानते हैं बिहार में MBBS की कितनी सीटें हैं. 

बिहार में मेडिकल कॉलेज लेने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको बताएंगे कि बिहार में MBBS की कितनी सीटें, बिहार में कितने मेडिकल कॉलेज हैं और यहां दाखिला कैसे मिलता है. 

Bihar Medical Colleges List: बिहार में 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं 

बिहार में कुल 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संख्या 8 है. बिहार के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीटों की संख्या 1645 है. यहां देखें सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के नाम- 

  • पटना मेडिकल कॉलेज, पटना (Patna Medical College, Patna) 
  • दरभंगा मेडिकल कॉलेज, दरभंगा (Darbhanga Medical College, Darbhanga)
  • नेहरू मेडिकल कॉलेज, चाईबासा (Nehru Medical College, Chaibasa) 
  • श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर (Shrikrishna Medical College, Muzaffarpur)
  • अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया (Anugrah Narayan Magadh Medical College, Gaya)
  • जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर (Jawaharlal Nehru Medical College, Bhagalpur)
  • इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences, Patna)
  • मधेपुरा मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा (Madhepura Medical College, Madhepura)
  • बेगुसराय मेडिकल कॉलेज, बेगुसराय (Begusarai Medical College, Begusarai)
  • पूर्णिया मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया (Purnia Medical College, Purnia)
  • कटिहार मेडिकल कॉलेज, कटिहार (Katihar Medical College, Katihar)
  • शेखपुरा मेडिकल कॉलेज, शेखपुरा (Sheikhpura Medical College, Sheikhpura)
  • वैशाली मेडिकल कॉलेज, हाजीपुर (Vaishali Medical College, Hajipur)

Bihar MBBS Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?

बिहार के मेडिकल कॉलेज में दाखिला नीट यूजी (NEET UG) के आधार पर मिलेगा. नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले कैंडिडेट्स को ही एडमिशन मिलेगा. बिहार के कुछ मशहूर मेडिकल कॉलेज में PMCH, IGIMS है.

Bihar Medical College Cut Off 2025: यहां देखें सभी वर्ग के लिए कटऑफ

नीट यूजी 2025 कटऑफ (संभावित) 

कैटेगरीनीट 2025 कटऑफ पर्सेंटाइलनीट 2205 कटऑफ स्कोर
अनारक्षित/EWS50th686-144
ओबीसी/SC/ST40th143-113
UR/EWS-PwD45th143-127
OBC/SC/St-PwD40th126-113

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में करीब 780 मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों शामिल हैं. सरकारी और प्राइवेट दोनों को मिलाकर भारत में कुल MBBS की सीट्स करीब 1,18,190 हैं. 

यह भी पढ़ें- IIT Admission: बिहार नहीं इन राज्यों के छात्र सबसे ज्यादा पहुंचते हैं आईआईटी, देखें अपने राज्य का हाल

यह भी पढ़ें- BEd डिग्री है तो इस Vacancy के लिए करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे 54000 रुपये

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन