ePaper

SSC का बड़ा फैसला! UPSC की तरह अब मेधावी अभ्यर्थियों का डेटा होगा सार्वजनिक

Updated at : 02 Aug 2025 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
SSC Important Update

एसएससी की सांकेतिक तस्वीर (SSC Important Update)

SSC New Step: एसएससी अब यूपीएससी की तरह भर्ती परीक्षा में चयन से वंचित मेधावी उम्मीदवारों का डेटा सार्वजनिक करेगा. यह फैसला नवंबर 2024 के बाद की भर्तियों पर लागू होगा. इससे युवाओं को PSUs और अन्य एजेंसियों में रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे.

विज्ञापन

SSC New Step: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की राह पर चलते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. आयोग ने घोषणा की है कि वह अब उन उम्मीदवारों का विवरण सार्वजनिक करेगा जो भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण में पहुंचते हैं लेकिन चयन नहीं हो पाते. यह फैसला नवंबर 2024 के बाद की सभी भर्तियों पर लागू होगा.

किसका डेटा होगा सार्वजनिक?

आयोग ने कहा है कि प्रत्येक भर्ती परीक्षा में अधिसूचित पदों की संख्या से दोगुने उम्मीदवारों के डेटा को सार्वजनिक किया जाएगा. लेकिन यह जानकारी सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों की होगी जो आवेदन करते समय डेटा साझा करने की अनुमति देंगे.

डेटा में शामिल होंगे ये विवरण:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी (जैसे SC/ST/OBC/EWS आदि)
  • लिंग
  • शैक्षिक योग्यता
  • प्राप्त कुल अंक
  • रैंक
  • पता
  • ईमेल आईडी

रोजगार के नए अवसरों की तैयारी

यह डेटा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU), स्वायत्त संस्थानों और अन्य एजेंसियों को उपयुक्त उम्मीदवारों को रोजगार देने में मदद करेगा. इस डेटाबेस को SSC की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसे एक केंद्रीकृत सरकारी पोर्टल से भी जोड़ा जा सकता है. डेटा प्रकाशन की तिथि से एक वर्ष तक उपलब्ध रहेगा.

SSC का सुझाव: तीन साल तक रखें दस्तावेज

SSC ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे अपना आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज कम से कम तीन साल तक सुरक्षित रखें, ताकि यदि भविष्य में कोई एजेंसी उनसे संपर्क करे तो वे प्रामाणिक दस्तावेज दिखा सकें. हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि डेटा की सत्यता की जिम्मेदारी SSC की नहीं होगी, बल्कि यह जिम्मेदारी उपयोगकर्ता एजेंसी की होगी.

यह पहल एक “प्रतिभा सेतु” के रूप में काम करेगी, जो हजारों मेधावी उम्मीदवारों को नई नौकरियों से जोड़ने में सहायक होगी.

यह भी पढ़ें: Cyber Psychology: AI और इंटरनेट के दौर में उभरता करियर, साइबर साइकोलॉजी में बनाएं भविष्य

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola