ePaper

SSC GD Result 2025: जारी होने वाला है एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट, ssc.gov.in पर देखें

Updated at : 14 May 2025 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
SSC GD Result 2025 OUT Soon

SSC GD Result 2025 OUT Soon

SSC GD Result 2025 जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा. लाखों उम्मीदवार जो कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम रोल नंबर से देख सकेंगे. रिजल्ट के साथ कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी.

विज्ञापन

SSC GD Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा. लाखों उम्मीदवारों को इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से स्कोर चेक कर सकेंगे. साथ ही कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी. रिजल्ट (SSC GD Result 2025)  से संबंधित हर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए.

एसएससी जीडी परिणाम 2025 कैसे चेक करें? (SSC GD Constable Result 2025)

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी जीडी परीक्षा परिणाम 2025 देख सकते हैं:

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं
  • जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • परिणाम पीडीएफ को ध्यान से देखें
  • पीडीएफ को डाउनलोड करके सेव करें.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी आंसर-की पर बड़ा अपडेट! इस दिन हो सकती है जारी, neet.nta.nic.in पर देखें

रिजल्ट के साथ कटऑफ और मेरिट लिस्ट (SSC GD Result 2025)

SSC GD Constable Result 2025 घोषित होने के साथ ही उम्मीदवार रैंक सूची में अपनी रैंक और मेरिट स्थिति की चेक कर सकेंगे. अपनी योग्यता स्थिति के आधार पर उम्मीदवार पात्र होंगे और उपलब्ध रिक्तियों के साथ विभिन्न अर्धसैनिक बलों में विस्तृत राज्यवार कट ऑफ और अपनी स्थिति की चेक कर सकेंगे. इसके लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे. आप रिजल्ट के बाद इसे सीधे लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं.

एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट 2025 ऐसे करें चेक (SSC GD Result 2025)

उम्मीदवार नीचे साझा की गई प्रक्रिया का उपयोग करके एसएससी जीडी रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • रिजल्ट बटन पर क्लिक करें
  • CTGD टैब पर क्लिक करें
  • SSC GD रिजल्ट राइट-अप लिंक पर क्लिक करें
  • लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर खोजें
  • SSC GD मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: IIT में आसान हो जाएगा एडमिशन…जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए देखें ये टिप्स

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola