39.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

SSC Exam Calendar 2025: एसएससी का संशोधित एग्जाम कैलेंडर ssc.gov.in पर जारी, अब ऐसा है शेड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC Exam Calendar 2025 को अपडेट किया है, जिसमें सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखों में संशोधन किया गया है. इस संशोधित कैलेंडर में SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की गई है. उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं और समय पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.

Audio Book

ऑडियो सुनें

SSC Exam Calendar 2025 in Hindi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 को अपडेट किया है. अब SSC CGL 2025 की अधिसूचना 9 जून को जारी होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच कराई जाएगी. आयोग ने 2025-26 में होने वाली कई अन्य परीक्षाओं की तारीखें भी बदल दी हैं. यहां आप एसएससी का एग्जाम कैलेंडर (SSC Exam Calendar 2025) विस्तार से देख सकते हैं.

SSC Exam Calendar 2025 में कौन-कौन सी परीक्षाएं शामिल हैं?

संशोधित कैलेंडर में SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, Junior Engineer, Delhi Police, और CAPF Sub-Inspector जैसी परीक्षाएं शामिल हैं. नया शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2025: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच क्या जेईई एडवांस्ड एग्जाम स्थगित? देखें लेटेस्ट अपडेट

एसएससी एग्जाम डेट्स 2025 (SSC Exam Calendar 2025)

  • SSC Stenographer Exam Date 2025
  • चयन पद परीक्षा फेज-XIII: 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा: 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025
  • संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) परीक्षा: 12 अगस्त 2025
  • SSC CHSL और MTS परीक्षा 2025
  • CHSL परीक्षा: 8 से 18 सितंबर 2025
  • MTS और हवलदार (CBIC/CBN) परीक्षा: 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा: नवंबर-दिसंबर 2025 में.

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (SSC Exam Calendar 2025)

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 (SSC Exam Calendar 2025) इस प्रकार है-

परीक्षा का नामपरीक्षा स्तरनोटिफिकेशन की तारीखअंतिम तारीखपरीक्षा की तारीख
JSA/LDC (DoPT)पेपर-I (CBE)8 जून 2025
SSA/UDC (DoPT)पेपर-I (CBE)8 जून 2025
ASO (2022–2024)पेपर-I (CBE)8 जून 2025
सिलेक्शन पोस्ट फेज-XIIICBE2 जून 202523 जून 202524 जुलाई – 4 अगस्त 2025
स्टेनोग्राफर ग्रेड C & DCBE5 जून 202526 जून 20256 – 11 अगस्त 2025
संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT)पेपर-I (CBE)5 जून 202526 जून 202512 अगस्त 2025
SSC CGL 2025टियर-I (CBE)9 जून 20254 जुलाई 202513 – 30 अगस्त 2025
दिल्ली पुलिस/CAPF SIपेपर-I (CBE)16 जून 20257 जुलाई 20251 – 6 सितंबर 2025
SSC CHSL 2025टियर-I (CBE)23 जून 202518 जुलाई 20258 – 18 सितंबर 2025
SSC MTS & हवलदारCBE26 जून 202524 जुलाई 202520 सित.–24 अक्तूबर 2025
जूनियर इंजीनियर (JE)पेपर-I (CBE)30 जून 202521 जुलाई 202527 – 31 अक्तूबर 2025
कांस्टेबल (ड्राइवर) – दिल्ली पुलिसCBEजुलाई – सित. 2025जुलाई – सित. 2025नव.–दिस. 2025
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)CBEजुलाई – सित. 2025जुलाई – सित. 2025नव.–दिस. 2025
हेड कांस्टेबल {AWO/TPO}CBEजुलाई – सित. 2025जुलाई – सित. 2025नव.–दिस. 2025
कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव) – दिल्ली पुलिसCBEजुलाई – सित. 2025जुलाई – सित. 2025नव.–दिस. 2025
स्टेनोग्राफर C (LDCE)पेपर-I (CBE)जुलाई – सित. 2025अगस्त – नव. 2025जनवरी – फरवरी 2026
कांस्टेबल (GD), CAPF, NIA, SSFCBEअक्तूबर 2025नवम्बर 2025जनवरी – फरवरी 2026
JSA/LDC LDCE 2025पेपर-I (CBE)जनवरी 2026जनवरी – फरवरी 2026मार्च 2026
SSA/UDC LDCE 2025पेपर-I (CBE)जनवरी 2026जनवरी – फरवरी 2026मार्च 2026
ASO LDCE 2025पेपर-I (CBE)जनवरी 2026जनवरी – फरवरी 2026मार्च 2026

नोट: ऊपर दी गई जानकारी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से ली गई है. एग्जाम के बारे में विस्तार से जानने के लिए कैंडिडेट्स समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel