ePaper

Sofiya Qureshi Salary: देश की शान कर्नल सोफिया को कितनी मिलती है सैलरी? जानें नए वेतन आयोग से कितना फायदा

Updated at : 01 Jun 2025 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
Sofiya Qureshi Salary

Sofiya Qureshi Salary

Sofiya Qureshi Salary: कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन में टुकड़ी की कमान संभाली. जानें उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और 8वें वेतन आयोग से उनकी आय में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

Sofiya Qureshi Salary: भारतीय सेना में कुछ नाम केवल रैंक से नहीं, बल्कि अपने जज्बे और काम से पहचाने जाते हैं. ऐसा ही एक नाम हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन में टुकड़ी की कमान संभाली थी. अपने नेतृत्व, साहस और समर्पण से उन्होंने न केवल देश की बेटियों को प्रेरित किया है, बल्कि सेना में महिलाओं की भूमिका को भी एक नई दिशा दी है. अब सवाल यह उठता है कि कर्नल सोफिया कुरैशी को भारतीय सेना में कितनी सैलरी मिलती है?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी?

भारतीय सेना में कर्नल रैंक पर कार्यरत अधिकारी को मासिक वेतन लगभग 1,30,600 रुपये मिलता है. इसके अलावा उन्हें 15,500 रुपये मिलिट्री सर्विस पे भी दी जाती है. यानी कुल मिलाकर उनकी सैलरी 1.45 लाख रुपये से अधिक हो जाती है. इसके अलावा, सरकार की ओर से आवास, ट्रांसपोर्ट, राशन और अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भत्ते भी दिए जाते हैं.

8वें वेतन आयोग से क्या होगा फायदा?

सरकार आने वाले समय में 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू कर सकती है, जिसकी शुरुआत जनवरी 2026 से संभव मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे सेना के अधिकारियों की सैलरी में 25% से 30% तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मतलब है कि कर्नल सोफिया कुरैशी की मौजूदा सैलरी 1.45 रुपये लाख से बढ़कर 1.80 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Also Read: झांसी की रानी की तरह पाकिस्तान पर भारी पड़ीं कर्नल सोफिया कुरैशी, जुड़वां बहन ने बताई बचपन की कहानी

Also Read: Col Sophia Qureshi: POK पर लेडी अटैक, कौन हैं सोफिया कुरैशी जिन्होंने खोल दी पाकिस्तान की पोल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola