School Closed 2025: सावन के सभी सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल! छात्र और अभिभावक देखें ये अपडेट

School Closed 2025
School Closed 2025: सावन 2025 में कई जिलों में कांवड़ यात्रा और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभी सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अभिभावकों को स्कूल से संबंधित नोटिस जरूर चेक करना चाहिए. यहां आप डिटेल देखें.
School Closed 2025 in Hindi: सावन का महीना न सिर्फ धार्मिक आस्था और भक्ति से जुड़ा होता है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के लिए छुट्टियों की सौगात भी लेकर आता है. अगर आप उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में या उससे जुड़े जिलों में रहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. सावन 2025 में कुछ जिलों में हर सोमवार को स्कूलों में अवकाश (Sawan School Holiday) घोषित कर दिया गया है. यह कदम स्थानीय प्रशासन द्वारा सावन में कांवड़ यात्रा, भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए लिया जाता है. आइए जानते हैं किन जिलों में ये छुट्टियां लागू होंगी और स्कूल कब-कब बंद रहेंगे.
School Closed 2025: किस तारीख को रहेगी छुट्टी?
सावन 2025 की शुरुआत 14 जुलाई से हो रही है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त 2025 को होगी. इस दौरान सोमवार को शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों का ऐलान किया गया है-
| डेट | दिन | अवसर |
| 14 जुलाई | सोमवार | पहला सावन सोमवार |
| 21 जुलाई | सोमवार | दूसरा सावन सोमवार |
| 28 जुलाई | सोमवार | तीसरा सावन सोमवार |
| 4 अगस्त | सोमवार | चौथा सावन सोमवार |
| 11 अगस्त | सोमवार | पंचम सावन सोमवार |
यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान!
School Closed 2025: किन जिलों में रहेगा स्कूल बंद?
इन जिलों में सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, जिससे सड़कों पर भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है. प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश का निर्णय लिया है. कई राज्यों के जिलों की जानकारी इस प्रकार है-
- हरिद्वार (उत्तराखंड में)
- उज्जैन (मध्य प्रदेश).
नोट- School Closed 2025 में सावन के सोमवार की छुट्टी की जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है और इसमें बदलाव हो सकता है. छात्र और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अपने शहर में ऑफिशियल अनाउंसमेंट या फिर स्कूल से संपर्क जरूर करें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




