Live Updates

Sarkari Naukri-Result 2023 Live: सरकारी नौकरी, एडमिशन का मौका, जानें कहां कितनी है वेकैंसी, कैसे करें आवेदन

Updated:
विज्ञापन

Sarkari-Naukri-Result-2024-Live-Updates

Sarkari Naukri-Result 2023 Live: Sarkari Naukri Job 2023 Notification, Sarkari Result 2023, NEET Counselling LIVE Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स और सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए इस समय कई वैकेंसी निकली है जिसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 21 से लेकर 50 साल तक के लोगों के लिए कहां-कहां नौकरी के लिए आवेदन करने के मौके हैं जानें. 2023 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट यहां चेक करें.

विज्ञापन

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में वैकेंसी: 

ऐसे करें आवेदन

आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे. अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2023.

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.newindia.co.in/cms/3bebcbfa-feaa-4e19-ace7-2de62d1de0af/DETAILEDADVERTISEMENT-NIACLAODRRE2023(1).pdf?gue st=true

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में वैकेंसी: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा. पहले चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 सितंबर, 2023 और दूसरे चरण की परीक्षा 8 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जायेगी.

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में वैकेंसी: आवश्यक योग्यता

रिस्क इंजीनियर पद के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में इंजीनियरिंग (स्नातक/स्नातकोत्तर) करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए प्रथम श्रेणी के साथ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीइ/ बीटेक/ एमइ/ एमटेक की योग्यता रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं. लीगल के पदों पर कानून में स्नातक/ स्नातकोत्तर करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए मांगी गयी योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में वैकेंसी: कुल पद

कुल पद 450

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) रिस्क इंजीनियर 36 ऑटोमोबाइल इंजीनियर 96 लीगल 70 अकाउंट्स 30 हेल्थ 75 आइटी 23 जनरलिस्ट 120

द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 450 पद

सरकारी नौकरी से जुड़ने की ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं से द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों पर आवेदन मांगे हैं. द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (एनआइएसी) लिमिटेड, ने रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, लीगल ऑफिसर, अकाउंट्स, एओ (हेल्थ), आइटी स्पेशलिस्ट, जनरलिस्ट समेत 450 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.

आरआरसीएटी में ट्रेड अप्रेंटिस वैकेंसी : कैसे करेंआवेदन

कैसे करें आवेदन : अप्रेंटिसशिप के इन पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही आवेदक का एनएपीएस अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए.

अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2023. अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.rrcat.gov.in/hrd/Openings/tasar.html

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Tanvi

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola