ePaper

Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होम गार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Updated at : 24 Apr 2025 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Home Guard Admit Card 2025

Bihar Home Guard Admit Card 2025

Bihar Home Guard Admit Card 2025: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार होमगार्ड भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा की प्रक्रिया संभावित रूप से 30 अप्रैल से शुरू हो सकती है. वहीं, अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन स्वीकार किए जा चुके है. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए बुलाया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, यानी चयन पूरी तरह से फिजिकल टेस्ट पर आधारित होगा.

होमगार्ड भर्ती की इस प्रक्रिया में फिजिकल परीक्षा सबसे महत्वपूर्ण चरण है. फिजिकल में उम्मीदवारों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि गतिविधियों में क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता और फिटनेस का पूरा आकलन इसी परीक्षा से किया जाएगा.

कब जारी होगा बिहार होम गार्ड का एडमिट कार्ड ? (Bihar Home Guard Admit Card)

फिजिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही बिहार होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड करना बेहद जरूरी है.

कैसे डाउनलोड करें बिहार होम गार्ड का एडमिट कार्ड ?

  • सबसे पहले onlinebhg.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘होमगार्ड भर्ती एडमिट कार्ड 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रखें, ताकि परीक्षा केंद्र पर दिखा सकें.

Also Read: Success Story: देश को मिली यंगेस्ट IAS, 21 साल की आस्था ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा

कब होगी फिजिकल परीक्षा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार होमगार्ड भर्ती के तहत फिजिकल परीक्षा की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो सकती है. वहीं, अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस अनुमान के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि पहले जारी किए गए नोटिस में यह उल्लेख था कि “शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित चयन प्रक्रिया को 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा.” ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा प्रक्रिया इसी समय सीमा के अनुसार आयोजित की जाएगी.

Also Read: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन