ePaper

RSMSSB Final Result OUT: राजस्थान पशु परिचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 5778 अभ्यर्थियों का चयन

Updated at : 08 Aug 2025 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
RSMSSB Final Result OUT

RSMSSB Final Result OUT

RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 6433 पदों के लिए आयोजित परीक्षा में 5778 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और कटऑफ देख सकते हैं.

विज्ञापन

RSMSSB Final Result OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशु परिचर सीधी भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 6433 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में 5778 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है.

लाखों युवाओं ने आजमाई किस्मत

पशु परिचर पदों के लिए परीक्षा दिसंबर 2023 में तीन दिन – 1, 2 और 3 तारीख को आयोजित की गई थी. इसमें 17 लाख 63 हजार 897 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 10 लाख 52 हजार 565 ने परीक्षा में हिस्सा लिया.

चयनित पदों का विवरण

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 5713 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र: 720 पद
  • कुल चयनित अभ्यर्थी: 5778

बोर्ड ने फाइनल परिणाम के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है. उम्मीदवार अपनी कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक और जन्मतिथि विवरण भी देख सकते हैं.

देखें किस श्रेणी की क्या रही कटऑफ

जनरल श्रेणी (गैर अनुसूचित क्षेत्र) की कटऑफ इस प्रकार रही:

  • सामान्य पुरुष: 130.84
  • सामान्य महिला: 123.84
  • EWS पुरुष: 123.45
  • OBC पुरुष: 127.49
  • SC पुरुष: 115.83
  • ST पुरुष: 111.57,
    विस्तृत सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

कैसे देखें अपना रिजल्ट

  • rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • “पशु परिचर भर्ती 2023 फाइनल रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें.
  • PDF फाइल डाउनलोड करें.
  • उसमें अपना रोल नंबर खोजें और कटऑफ देखें.

यह भी पढ़ें: बादल फटते ही क्यों बह जाती हैं जिंदगियां? जानिए कितने लीटर पानी लाता है एक Cloudburst

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola