ePaper

Priya Saroj Education: क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिली सांसद दुल्हनिया, जानें कितनी पढ़ी लिखीं हैं प्रिया सरोज

Updated at : 08 Jun 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Priya Saroj Education

Priya Saroj Education

Priya Saroj Education: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की आज लखनऊ में रिंग सेरेमनी है. जानिए कौन हैं प्रिया सरोज, कहां से ली है उन्होंने शिक्षा और रिंकू सिंह की पढ़ाई कहां तक हुई है.

विज्ञापन

Priya Saroj Education: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की युवा सांसद प्रिया सरोज आज रविवार, 8 जून को सगाई के बंधन में बंध चुके हैं. यह रिंग सेरेमनी लखनऊ में आयोजित हो रही है, जिसमें खेल, राजनीति और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कितनी पढ़ी लिखी है रिंकु सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज.

प्रिया सरोज का शैक्षणिक सफर

प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं. उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था. वे उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की.

इसके बाद प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक (BA) किया, हालांकि उनके कॉलेज का नाम सामने नहीं आया है. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से कानून की पढ़ाई (LLB) पूरी की और अब वे एक प्रैक्टिसिंग वकील भी हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीत दर्ज कर वे संसद पहुंचीं और देश की दूसरी सबसे युवा सांसद बनीं.

क्रिकेटर रिंकू सिंह की पढ़ाई

दूसरी ओर, टीम इंडिया के उभरते क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह की पढ़ाई को लेकर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है. आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते रिंकू को स्कूल छोड़ना पड़ा था. लेकिन कठिन संघर्षों के बाद आज वे भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे बन चुके हैं.

रिंकू और प्रिया की यह जोड़ी न केवल पर्सनल लाइफ में बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में भी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है.

यह भी पढ़ें- Best BTech Colleges in Hindi: भारत के टॉप बीटेक कॉलेज कौन से हैं? एडमिशन से पहले देख लें लिस्ट

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा AIIMS पटना में एडमिशन, इतना हो सकता है कटऑफ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola