SSC CGL Result 2024: जल्द जारी हो सकते हैं एसएससी सीजीएल टियर 1 के रिजल्ट, यहां देखिए नए अपडेट्स

Published by : Shreya Ojha Updated At : 24 Nov 2024 1:38 PM

विज्ञापन

SSC CGL Tier 1 2024 Result Awaited:

SSC CGL Result 2024: एसएससी की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा टियर 1 रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है. परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ पाने वाले उम्मीदवार टियर 2 एग्जाम में भाग ले पाएंगे. दूसरे चरण की परीक्षा जनवरी में आयोजितकी जाएगी.

विज्ञापन

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में भाग लेने वाली उम्मीदवारों को अब रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार है लेकिन उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. एसएससी की तरफ से टियर 2 परीक्षा जनवरी में आयोजित करवाई जाएगी, इस बात को ध्यान में रखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि टियर एक के परिणाम कभी भी घोषित किए जा सकते हैं. परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे जहां आप अपनी डिटेल्स दर्ज करके रिजल्ट देख सकेंगे.

टियर 1 में सफल हुए उम्मीदवार ले सकेंगे टियर 2 एग्जाम में भाग

रिजल्ट जारी होने के साथ एसएससी की ओर से निर्धारित कट ऑफ भी जारी किए जाएंगे. जो भी उम्मीदवार निर्धारित कट ऑफ के अनुसार अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वो भर्ती के अगले टायर 2 एग्जाम के लिए एलिजिबल होंगे. न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स जनरल के लिए 30%, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25% और एससी एसटी के लिए 20% है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए डेट्स पहले ही आ चुकी है. एसएससी के द्वारा साझा की गई सूचना के अनुसार देश भर में एसएससी सीजीएल टायर 2 2024 की परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी.

इन स्टेप्स को फॉलो कर देख सकेंगे परिणाम

  • रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर दिए रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई डीटेल्स दर्ज करें या रिजल्ट के पीडीएफ पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें.
  • अब आप पीडीएफ या रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: Parliament Winter Session 2024 : अदाणी मामले को लेकर संसद में हो सकता है जमकर हंगामा

Also Read: बिहार में सर्जिकल स्ट्राइक, अब तक बालू माफिया के 3000 ट्रक जब्त, 100 करोड़ की वसूली

विज्ञापन
Shreya Ojha

लेखक के बारे में

By Shreya Ojha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola