RSMSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती का रिजल्ट जल्द, यहां कर सकेंगे चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Sep 2025 11:47 PM

विज्ञापन

RSMSSB Jail Prahari Result 2025

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

RSMSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान में जेल प्रहरी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जेल प्रहरी के 968 पदों के लिए रिजल्ट जारी होने वाला है. पहले इस वैकेंसी में कुल 803 पदों पर भर्तियां होनी थीं. इनमें 165 पद बढ़ा दिए गए. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.

RSMSSB Jail Prahari Result 2025 चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Jail Prahari Result 2025” लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा.
  • PDF में अपना रोल नंबर और नाम ढूंढें. आप आसानी से Ctrl+F का इस्तेमाल करके रोल नंबर खोज सकते हैं.
  • रिजल्ट में अपना नाम और चयन स्थिति देखकर आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देशों का पालन करें.

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट चेक करने के बाद जो कैंडिडेट्स सफल होंगे उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर संबंधित केंद्र पर उपस्थित हों.

इस भर्ती में कुल 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. 12 अप्रैल को प्रदेश के 38 जिलों में परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 6,10,168 उम्मीदवार शामिल हुए. कुल उपस्थिति प्रतिशत 74.33 प्रतिशत रहा. बोर्ड ने जेल प्रहरी भर्ती में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई है. यह भर्ती नॉन-सीईटी के तहत हो रही है और इसमें 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे. चयनित अभ्यर्थियों का वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-3 के अनुसार 53,000 रुपये होगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकली शिक्षकों की वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola