आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Nov 2025 10:10 PM
RBI Officer Grade B Result चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
RBI Officer Grade B Result 2025 OUT: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आरबीआई की तरफ से इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशिल वेबसाइट- opportunities.rbi.org.in पर चेक कर सकते हैं.
RBI Officer Grade B Result 2025 OUT: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, अब वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बैंक ने रिजल्ट के साथ चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. रिजल्ट जारी होते ही अब उम्मीदवारों की नजर अगले चरण यानी फेज 2 परीक्षा पर टिकी है.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 को शुरू हो गई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए पहले फेज की परीक्षा 18 अक्टूबर और 19 अक्टूबर 2025 को हुई थी. परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
RBI Officer Grade B Result 2025 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Current Vacancies” सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब “Results” के ऑप्शन पर जाएं और “RBI Officer Grade B Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे.
- अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl + F दबाएं और नंबर डालें.
- अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले फेज यानी Phase 2 Exam के लिए चयनित हैं.
- भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
RBI Officer Grade B Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
फेज 2 की परीक्षा कब होगी?
आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक फेज 2 परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर और 7 दिसंबर 2025 को किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने पहले फेज में क्वालीफाई किया है, उन्हें अब अगले चरण के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम चयन होगा.
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई की वेबसाइट पर जाकर फेज 2 परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट्स चेक करनी चाहिए. फेज 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक हफ्ता पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को और मजबूत करें क्योंकि ग्रेड बी परीक्षा देश की सबसे कठिन बैंकिंग परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










