इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Nov 2025 9:30 AM

विज्ञापन

IB ACIO Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

IB ACIO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर हे युवाओं के लिए काम की खबर है. गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB ACIO) के पदों प भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट- mha.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

IB ACIO Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और देश की सुरक्षा एजेंसी में काम करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है. गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती तकनीकी पदों के लिए की जा रही है, और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 258 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यह पद Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade II/Technical के लिए हैं. आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 16 नवंबर 2025 तक का समय है.

IB ACIO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “IB ACIO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Apply Online” विकल्प चुनें और नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल, GATE स्कोर आदि भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए संभाल कर रखें.

IB ACIO Recruitment 2025 Notification यहां चेक करें.

कौन कर सकता है आवेदन?

IB ACIO तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास GATE Score होना अनिवार्य है. बिना GATE स्कोर वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे.

इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी. चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

सैलरी डिटेल्स

इंटेलिजेंस ब्यूरो में इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में वैकेंसी की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जेल वार्डन की बंपर वैकेंसी, इस दिन से भरें ऑनलाइन फॉर्म

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola