Rajasthan 4th Grade Answer Key: राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे देखें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Oct 2025 7:57 AM
Rajasthan 4th Grade आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
Rajasthan 4th Grade Answer Key: राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा दी है तो आपके लिए काम की खबर है. इस परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में 19-21 तक किया गया था. वहीं अब परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Rajasthan 4th Grade Answer Key: राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे अब अपना आंसर की देख सकते हैं. इसी के साथ वे आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इन आपत्ति पर विचार करने के बाद, फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा.
Rajasthan 4th Grade Answer Key: कहां देखें आंसर की?
राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं. यहां से अपना आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
Rajasthan 4th Grade Exam: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे. इनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर विषय से सवाल पूछे गए थे. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी.
Rajasthan 4th Grade Post Details: इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भर्ती के जरिए 53749 पदों पर नियुक्ति होगी. इस भर्ती के तहत 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं. इस भर्ती के लिए करीब 24 लाख 76 हजार आवेदन किए गए थे, जिनमें से करीब 21 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी.
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: ऐसे चेक करें आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए लिंक “राजस्थान ग्रुप-4 भर्ती परीक्षा आंसर की 2025” पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें.
- नई विंडो में आंसर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- आंसर की को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- OPSC OCS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ आंसर की, इस डेट तक करें Objection
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










