OPSC OCS प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ आंसर की, इस डेट तक करें Objection
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Oct 2025 12:10 PM
OPSC OCS प्रीलिम्स परीक्षा आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
OPSC OCS Prelims Answer Key: ओड़िशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने ओड़िशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा 12 अक्टूबर को हुई थी. आइए, जानते हैं आंसर की कहां और कैसे देख सकते हैं.
OPSC OCS Prelims Answer Key: ओड़िशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने ओड़िशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही अगर किसी सवाल पर आपत्ति है तो इसे भी दर्ज कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि आंसर की कैसे देखें और कहां से डाउनलोड करें.
OPSC OCS Prelims Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?
OPSC OCS परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को किया गया था. इस परीक्षा के जरिए राज्य में करीब 200 पदों पर भर्ती की जाएगी.
OPSC OCS Prelims Answer Key: कहां से देखें आंसर की?
OPSC OCS परीक्षा की आंसर की देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं.
OPSC OCS Prelims Answer Key Objection: कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?
OPSC परीक्षा के लिए जारी हुए आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपके पास 22 अक्टूबर तक का समय है. इस समय के भीतर आपत्ति दर्ज कर लें. आयोग ने उम्मीदवारों समय सीमा के भीतर Objection करने का अनुरोध किया है. सभी कैंडिडेट्स की आपत्ति पर विचार किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा.
OPSC OCS Prelims Answer Key How To Download: कैसे देखें आंसर की?
- सबसे पहले OPSC की ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद OCS प्रीलिम्स आंसर की पर क्लिक करें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट करें.
इतना करते ही आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. - इसे डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- SBI PO रिजल्ट का है इंतजार, इस तरह करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










