MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए कहां मिलेगी मार्कशीट

Updated at : 12 Apr 2026 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
MP Board Result 2026

एमपी बोर्ड स्टूडेंट्स साकेंतिक तस्वीर

MP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के लास्ट वीक या मई की शुरुआत में आने की संभावना है. कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. लाखों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट अप्रैल के लास्ट या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया है.

कब आएगा MP Board Result 2026?

10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के लास्ट वीक या मई की शुरुआत में आने की संभावना है. कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है. रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट ऑनलाइन स्कोर देख सकेंगे.

कहां और कैसे मिलेगी मार्कशीट?

MP बोर्ड (MPBSE) की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी. प्रोविजनल मार्कशीट रिजल्ट के तुरंत बाद डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी. लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • MP रिजल्ट पोर्टल

कैसे देखें MP Board Result 2026?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • MPBSE 10th/12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. लाखों कॉपियों की जांच हुई. MP बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा 2026, फरवरी-मार्च 2026 (10 फरवरी से 7 मार्च) के बीच आयोजित की गई थी. 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी – 7 मार्च और 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी – 6 मार्च 2026 के बीच हुई थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 11th Admission 2026: OFSS पोर्टल पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola