आज जारी होने वाला है MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत करें चेक

Published by :Smita Dey
Published at :15 Apr 2026 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
MP Board 10th Result 2026

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Official Website)

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. नीचे दिए इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके कुछ ही मिनटों में अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

विज्ञापन

MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी होगा. लाखों छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अक्सर रिजल्ट के समय में भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो जाती है, जिससे स्टूडेंट्स घबरा जाते हैं. लेकिन आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सिर्फ 5 स्टेप्स से रिजल्ट देख सकते हैं. 

MP Board 10th Result 2026: इन 5 स्टेप्स से करें चेक 

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर MPBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर लॉगिन करें. 
  • डिटेल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • आपके स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.  

SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

अगर वेबसाइट स्लो हो रही हो, तो आप SMS के जरिए भी अपना 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स अपने मोबाइल से MPBSE10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करके इस 56263 नंबर पर मैसेज भेजना होता है. कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. यह सुविधा रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड के द्वारा दी जाती है. 

Digilocker से रिजल्ट देखने का सही तरीका 

आजकल स्टूडेंट्स डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Digilocker ऐप डाउनलोड करें. 
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें. 
  • फिर Education सेक्शन पर जाएं. 
  • MPBSE 10th Result लिंक पर क्लिक करें. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. 

MP Board 10th Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें? 

रिजल्ट देखने के बाद सबसे पहले अपने मार्क्स को ध्यान से चेक करें. अगर कोई गलती दिखे, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए. अगर कोई स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए तो निराश होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम कंडक्ट करवाता है, जिससे स्टूडेंट का एक साल बर्बाद नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: MP Board 12th Result 2026: कल 11 बजे आएगा परिणाम, जानें पिछले साल का रिजल्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola