LIC AAO Result: LIC भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इन Steps की मदद से करें चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Oct 2025 1:24 PM
LIC AAO रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)
LIC AAO Result: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने एएओ प्रीलिम्स परीक्षा (AAO Prelims Exam) का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें इसके लिए पढ़ें पूरी खबर.
LIC AAO Result: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने इंडियन असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें. रिजल्ट चेक करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. जिन कैंडिडेट्स ने प्रीलिम्स परीक्षा क्रैक की है केवल वे ही मेन्स परीक्षा (LIC AAO Mains Exam) में शामिल हो सकते हैं.
LIC AAO Post Details: 760 पदों पर होगी भर्ती
एलआईसी एएओ रिक्रूटमेंट की इस भर्ती के तहत कुल 760 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें 410 असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) स्पेशलिस्ट के पद और 350 असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद हैं. आइए, जानते हैं इन पदों पर सेलेक्शन किस आधार पर होगा.
LIC AAO Recruitment Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
एलआईसी की इस भर्ती के लिए चयन चार चरणों के बाद होगा-
- प्रीलिम्स परीक्षा
- मेन्स परीक्षान
- इंटरव्यू
- मेडिकल परीक्षा
LIC AAO Prelims Result Steps To Check: कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं.
- होम पेज पर LIC AAO preliminary results लिंक पर क्लिक करें.
- अब कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें.
- इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
LIC AAO Salary: क्या होगी सैलरी?
LIC AAO के पोस्ट पर शुरुआती सैलरी 53,000 रुपये है. वहीं ये समय के साथ बढ़ सकती है. हर साल 2,645 रुपये का सालाना इंक्रीमेंट होगा.
LIC AAO Prelims Exam Date: कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा?
एलआईसी ने एएओ परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को 4 शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हुई थी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी. तीसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00- 3:00 बजे तक हुई थी. अंतिम यानी कि चौथी शिफ्ट की परीक्षा शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी.
यह भी पढ़ें- AIBE result validity extended : 2026 तक बढ़ायी गयी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के परिणाम की वैधता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










