ePaper

JCECEB BEd Result 2025 OUT: झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, अनिमेष रोनाल्ड कुजूर को Rank 1

Updated at : 05 Jul 2025 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
JCECEB BEd Result 2025 OUT

JCECEB BEd Result 2025 OUT

JCECEB BEd Result 2025 OUT: JCECEB ने बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. काउंसलिंग प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी और 26 जुलाई तक चलेगी. यहां देखें रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और टाॅपर लिस्ट.

विज्ञापन

JCECEB BEd Result 2025 OUT: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से देख सकते हैं.

टॉपर्स की सूची

बीएड परीक्षा में अजित कुमार पंडित ने टॉप किया है. अंकिता अग्रवाल को दूसरा और रणधीर कुमार मेहता को तीसरा स्थान मिला है. बीपीएड परीक्षा में अनिमेष रोनाल्ड कुजूर पहले स्थान पर रहे, जबकि श्वेता कुमारी को दूसरा और विपिन बिहारी महतो को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. एमएड परीक्षा में कोमल कुमारी सोनी ने पहला, सुचित्रा दास ने दूसरा और ओम कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया.

परिणाम की प्रक्रिया और डाउनलोड

यह परीक्षा 11 मई 2024 को आयोजित की गई थी. परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें उत्तर कुंजी पर आई आपत्तियों की जांच के बाद सुधार किया गया. परीक्षाफल 6 जुलाई से वेबसाइट पर उपलब्ध है.

नामांकन प्रक्रिया और दस्तावेज

चयनित अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन माध्यम से नामांकन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और स्वप्रमाणित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी.

ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल

  • पंजीकरण व विकल्प चयन: 7 से 14 जुलाई
  • विकल्प संपादन: 15 से 16 जुलाई
  • सीट आवंटन (प्रोविजनल): 19 जुलाई
  • दस्तावेज सत्यापन व नामांकन: 20 से 26 जुलाई

काउंसलिंग शुल्क

  • सामान्य/EWS/BC-1/BC-2 वर्ग: 400 रुपए
  • SC/ST और सभी महिला अभ्यर्थी: 250 रुपए

Also Read: 1 या 2 नहीं 4 बार UPSC क्लियर, दिव्यांगता को हराकर बनीं IAS, आंखें नम कर देगी ये सक्सेस जर्नी

Also Read: Success Story: JEE में हार नहीं मानी, ड्रॉप ईयर में प्लानिंग बदली, और बन गए IITian!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola