ISC ICSE Result 2024: आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में झारखंड के छात्रों ने मनवाया लोहा, 99.6 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया मान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 May 2024 8:33 AM

विज्ञापन

ISC ICSE Result 2024 announced Jharkhand students excel in examination

ISC ICSE Result 2024 announced Jharkhand students excel in examination: आईसीएसइ द्वारा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट में झारखंड के दसवीं और बारहवीं छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

ISC ICSE Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, करियर पोर्टल और डिजीलॉकर के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

डीबीएमएस के प्रियांशु कूंडू को 99.6 जबकि लोयोला स्कूल की दीया विश्वास को 99.4

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आइसीएसइ 10वीं और आइएससी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 99.47% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर रिजल्ट जारी किया गया. इस बार 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% जबकि 12वीं का पास प्रतिशत 98.19% रहा है. इस बार आइसीएसइ की परीक्षा में जमशेदपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर पूरे देश में अपना लोहा मनवाया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के छात्र प्रियांशु कुंडू को दसवीं में सर्वाधिक 99.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. वहीं लोयोला स्कूल की छात्रा दीया विश्वास को 99.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. प्रियांशु कुंडू भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है. प्रियांशु के पिता मधुसूदन कुंडू कपड़ा दुकानदार हैं जबकि मां सुनीता कुंडू गृहिणी हैं.

ICSE 10th Boards Result घोषित, छात्र ऐसे कैलकुलेट करें अपना परसेंटेज

ICSE 10th, ISC 12th Results जारी, डिजीलॉकर पर ऐसे करें स्कोर चेक

ISC ICSE 10th 12th Result 2024 आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर

रांची के छात्रों का भी बेहतरीन प्रदर्शन

रांची के डॉन बॉस्को स्कूल के दसवीं के छात्र आदित्य कुमार को 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, वहीं दूसरे स्थान पर हैं रचित लकड़ा, जिन्हें 93.80 प्रतिशत अंक मिले हैं. तीसरे स्थान पर रेचल एक्का हैं जिन्होंने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. बारहवीं बोर्ड रिजल्ट कि बात करें तो डॉन बॉस्को स्कूल के कॉमर्स स्ट्रीम के मनीष लुगुन ने स्कूल में टॉप किया है, जिन्हें 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है, दूसरे स्थान पर हैं साइंस स्ट्रीम की मोमिता कुमारी, जिनको 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है, साथ ही तीसरे स्थान पर हैं साइंस स्ट्रीम कि हीं कनिष्का श्री, जिन्हें 91.50 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है.

स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

स्ट्रीम वाइज रिजल्ट कि बात करें तो साइंस स्ट्रीम में मोमिता कुमारी को 92.25 प्रतिशत अंक, कनिष्का श्री को 91.50 प्रतिशत अंक और तीसरा स्थान हासिल करने वाले एलेन वैभव को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं.


कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो मनीष लुगुन, जो स्कूल टॉपर भी हैं, उन्हें 92.50 प्रतिशत अंक मिला है, स्वीटी कुमारी कॉमर्स स्ट्रीम से दूसरे स्थान पर है, जिन्हें 89.25 प्रतिशत अंक मिले हैं, तीसरे स्थान पर हैं सरोन किसकू जिन्हें 84.75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola