ICAI CA Result 2025 Date OUT: इस दिन जारी होगा सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल का रिजल्ट, यहां करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Oct 2025 6:34 PM
ICAI CA Result 2025 (सांकेतिक फोटो)
ICAI CA Result 2025 Date OUT: सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल के रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. सीए का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर चेक सकते हैं.
ICAI CA Result 2025 Date OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाउंडेशन इंटर और फाइनल के रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिस के अनुसार, सीए इंटर, फाउंडेशन और फाइनल का रिजल्ट 3 नवंबर पर 2025 को जारी होने वाला है. सीए का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर चेक सकते हैं.
ICAI ने बताया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे. साथ ही, ICAI वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी जिसमें टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.
ICAI CA Result 2025 हजारों छात्रों को इंतजार
हर साल की तरह इस बार भी देशभर से हजारों छात्रों ने सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा दी थी. यह परीक्षा देश के सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक मानी जाती है. ऐसे में अब सभी उम्मीदवारों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है.

ICAI CA Result 2025 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर आपको “CA Result 2025 – Foundation / Intermediate / Final” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना Roll Number और Registration Number / PIN दर्ज करना होगा.
- सभी डिटेल भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- आपका ICAI CA Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे ध्यान से चेक करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.
कब हुई थी परीक्षाएं?
सीए की परीक्षाएं सितंबर 2025 में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित की गई थीं. फाइनल कोर्स की ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को हुई. वहीं, इंटरमीडिएट कोर्स की ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई, और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को हुई.
इसके अलावा, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को हुई थीं. जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट और अन्य अपडेट के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सरकारी विभागों में ग्रुप 2 और 3 में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 70000
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










