CBSE 10th Supplementary Result 2025: 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, जानिए कहां जारी होगा परिणाम 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 5:49 PM

विज्ञापन

CBSE 10th Supplementary Result 2025

CBSE 10th Supplementary Result 2025: 12वीं कक्षा के बाद अब सीबीएसई को 10वीं कक्षा के कंपार्टमेंट रिजल्ट का इंतजार है. आइए, जानते हैं रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे और जारी होने के बाद इसे कहां से देख सकते हैं. साथ ही यहां आपको रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स भी बताएंगे -

विज्ञापन

CBSE 10th Supplementary Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में छात्रों को अब 10वीं कक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद है जल्द ही रिजल्ट जारी होंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

CBSE Board Exam: 13 मई को हुई थी परीक्षा

इस साल CBSE ने 10वीं के रेगुलर बोर्ड रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया था, जिसमें 23.71 लाख में से 22.21 लाख छात्र पास हुए थे. कुल पास प्रतिशत 93.66% था. वहीं, 1,41,353 छात्रों कंपार्टमेंट परीक्षा की श्रेणी वाले थे.

CBSE Result Official Website: रिजल्ट कहां देखें?

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

सीबीएसई रिजल्ट चेक करने के और भी कई तरीके हैं, जैसे कि DigiLocker और SMS आदि

CBSE 10th Supplementary Result 2025 Steps To Download: ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “Secondary School Compartment Examination (Class X) 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • पना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भरें 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  • इसे डाउनलोड या प्रिंट करें 

12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. कुल 1,43,581 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1,38,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद 53,201 छात्र सीबीएसई कंपार्टमेंट 12वीं परीक्षा में सफल हुए. कुल पास प्रतिशत 38.6 प्रतिशत रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 41.35 प्रतिशत रहा और लड़कों का 36.7 प्रतिशत.

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025 Merit List: यूपी के बाद इस राज्य ने जारी की नीट काउंसलिंग मेरिट लिस्ट, ऑल इंडिया Toppers के नाम भी शामिल 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola