NEET UG Counselling 2025 Merit List: यूपी के बाद इस राज्य ने जारी की नीट काउंसलिंग मेरिट लिस्ट, ऑल इंडिया Toppers के नाम भी शामिल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Aug 2025 4:11 PM
NEET UG Counselling 2025 Merit List
NEET UG Counselling 2025 Merit List: अरुणाचल प्रदेश की ओर से नीट यूजी काउसंलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है. नीट यूजी काउंसलिंग मेरिट लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश के ऐसे गैर आदिवासी विद्यार्थी हैं, जिनके पास डोमिसाइल स्टेटस या स्थायी आवास हैं. इसमें दो AIR टॉपर भी हैं-
NEET UG Counselling 2025 Merit List: डायरेक्टोरेट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश ने राज्य नीट काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे छात्र जो अरुणाचल प्रदेश के राज्य काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करें.
NEET UG Counselling 2025 Merit List: दो कैटेगरी में जारी की गई मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट में छात्रों का नाम रोल नंबर, नीट रैंक व मार्क्स का उल्लेख है. यह मेरिट लिस्ट दो कैटेगरी में जारी की गई है, कैटेगरी-1 में अरुणाचल देश अनुसूचित जनजाति (एपीएसटी) श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार हैं जबकि कैटेगरी 2 में नॉन-एपीएसटी निवासी शामिल हैं जो अरुणाचल प्रदेश की पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक करें. आधिकारिक वेबसाइट का पता है, apdhte.nic.in
NEET UG Counselling 2025: नीट टॉपर मेरिट लिस्ट में सबसे आगे हैं
कैटेगरी 1 में 905 स्टूडेंट्स शामिल हैं जिसमें नीट यूजी 2025 में 586 मार्क्स पाकर ऑल इंडिया 2686वीं रैंक लाने वाली तुमी हिना टॉप पर हैं. कैटेगरी 2 में 107 स्टूडेंट्स हैं, जिसमें 541 अंक लाकर 16600वीं ऑल इंडिया रैंक पाने वाली रिद्धिमा पांडे पहले स्थान पर हैं. कैटेगरी 2 में केवल वो कैंडिडेट्स हैं जो एपीएसटी का हिस्सा नहीं हैं. नीट यूजी काउंसलिंग मेरिट लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश के ऐसे गैर आदिवासी विद्यार्थी हैं, जिनके पास डोमिसाइल स्टेटस या स्थायी आवास है.
NEET UG Counselling 2025 Important Dates: नोट करें महत्वपूर्ण डेट्स
- राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त 2025 (दोपहर एक बजे तक)
- राउंड 2 के लिए शुल्क भुगतान- 3 अगस्त 2025 (शाम 4 बजे तक)
- राउंड 1 च्वॉइस फिलिंग- 3 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
- राउंड 1 च्वॉइस चॉकिंग- 3 अगस्त 2025 (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक)
- राउंड 1 सीट प्रोसेसिंग -4-5 अगस्त 2025
- राउंड 1 रिजल्ट तिथि- 6 अगस्त 2025
- राउंड 1 रिपोर्टिंग 7-11 अगस्त 2025
MCC Counselling: 9 बीडीएस की सीटें कम गईं
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 राउंड-1 की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बीच नोटिस जारी कर कहा है कि बीडीएस की 9 सीटें कम कर दी गई हैं. ये सभी सीटें ईएसआईसी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिणी दिल्ली की हैं. डीजीएचएस की एमसीसी को ईएसआईसी से यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 के सीट मैट्रिक्स से इन सीटों को हटाने की सूचना मिली. MCC के मुताबिक, ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटा एमबीबीएस बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 के परिवर्तित शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- UP NEET UG Counselling 2025: 686 स्कोर पर यूपी के MBBS कॉलेज में दाखिला, मेरिट लिस्ट जारी, AIR-1 टॉपर का भी नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










