ePaper

NEET UG Counselling 2025: AIQ सीटों में कटौती से छात्रों को झटका, NEET राउंड-1 में होगा असर

Updated at : 02 Aug 2025 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों के लिए झटका, ESIC दिल्ली की 9 BDS सीटें राउंड-1 के ऑल इंडिया कोटे से हटा दी गई हैं. MCC ने रजिस्ट्रेशन शेड्यूल में बदलाव करते हुए नई तारीखें और दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राउंड-1 सीट अलॉटमेंट से पहले एक निराशाजनक खबर सामने आई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG राउंड-1 रजिस्ट्रेशन के बीच एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के अनुसार, ESIC डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रोहिणी (दिल्ली) की BDS की 9 सीटें AIQ (ऑल इंडिया कोटा) से हटा दी गई हैं.

MCC को यह जानकारी DGHS के माध्यम से ESIC से प्राप्त हुई, जिसके बाद इन सीटों को राउंड-1 के सीट मैट्रिक्स से हटा दिया गया है. अब छात्र पहले की तुलना में कम सीटों के लिए आवेदन कर पाएंगे.

नया रजिस्ट्रेशन शेड्यूल

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बदले हुए शेड्यूल के तहत छात्रों को 3 अगस्त 2025 तक रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति दी है. यहां जानें पूरा राउंड-1 टाइमलाइन:

  • रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख – 3 अगस्त (दोपहर 1 बजे तक)
  • फीस भुगतान – 3 अगस्त (शाम 4 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग – 3 अगस्त (रात 11:59 बजे तक)
  • चॉइस लॉकिंग – 3 अगस्त (शाम 6 बजे से रात 11:55 बजे तक)
  • सीट प्रोसेसिंग – 4 से 5 अगस्त
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख – 6 अगस्त
  • कॉलेज रिपोर्टिंग – 7 से 11 अगस्त

आगे के राउंड की जानकारी

  • राउंड 2 स्टेट काउंसलिंग – 19 से 29 अगस्त
  • राउंड 3 स्टेट काउंसलिंग – 9 से 18 सितंबर
  • स्ट्रे वैकेंसी राउंड – 26 से 29 सितंबर
  • शैक्षणिक सत्र की शुरुआत – 1 सितंबर 2025

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं, 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • NEET स्कोर कार्ड
  • पहचान पत्र, फोटो, हस्ताक्षर
  • मूल निवास, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Also Read: Success Story: केवल IAS ही नहीं, बल्कि दो बार Mount Everest फतह करने वाले भारत के पहले अधिकारी!

Also Read: Masters In Storytelling: कहानी सुनाओ, करियर बनाओ…Netflix से लेकर NGOs तक, मांग में हैं प्रोफेशनल स्टोरीटेलर्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola