BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज दोपहर 1:15 बजे इंटर की परीक्षा का परिणाम जारी. यहां सबसे पहले चेक करें अपना परिणाम.
BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज 25 मार्च 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी. कल देर रात, बोर्ड की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई थी. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम (Bihar Board Results 2025) देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा. इस लेख में हम आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताएंगे.
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2025 #BiharBoardResult pic.twitter.com/2c4iaBiRju
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 24, 2025
बिहार बोर्ड परीक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Bihar Board Result 2025)
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Bihar Board Result 2025” या “बिहार बोर्ड रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर, रोल कोड और अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
- सबमिट पर क्लिक करें.
- सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.
Bihar Board 12वीं के लिए कितने हैं पासिंग मार्क्स?
बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में कम से कम 33% और व्यावहारिक परीक्षा में 40% अंक लाने होंगे. जो छात्र इन मानदंडों को पूरा करने में विफल रहते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी.
वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र अपने फोन पर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे
अगर रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो आप SMS के ज़रिए भी अपने फोन पर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं. इसके लिए मैसेज बॉक्स में “BIHAR12 रोल नंबर” टाइप करें. इस मैसेज को 56263 पर भेजें. क्वालिफाईंग स्टेटस रिप्लाई के तौर पर भेजा जाएगा. हालांकि, आपको SMS के जरिए पूरी मार्कशीट नहीं मिलेगी.
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स
जो छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट जारी होने के बाद यहां बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर देख सकते हैं:
- results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




