BSEB 12th Result 2025 by Name: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सिर्फ नाम से करें चेक, जानें सबसे सटीक तरीका

Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BSEB 12th Result 2025 by Name: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च 2025 को जारी हो गया है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है.

विज्ञापन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 by Name: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर हुई है. छात्र अपना रिजल्ट सिर्फ नाम से भी चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2025 by Name: नाम से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने का तीन आसान तरीका है. इसके लिए सबसे पहले आपको डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

स्टेप 1: डिजिलॉकर रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप ओपन करें.
स्टेप 2: लॉगिन या साइन अप करें, अगर पहले से अकाउंट है, तो मोबाइल नंबर, आधार नंबर या यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
स्टेप 3: नए यूजर्स को पहले साइन अप करना होगा.
स्टेप 4: अब ‘Bihar School Examination Board’ खोजें.
स्टेप 5: होमपेज पर जाकर ‘Bihar School Examination Board’ का विकल्प चुनें.
स्टेप 6: रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें.

डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर पर मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी. रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ मार्कशीट सेव करके भी रख सकते हैं.

Bihar Board 12th Result 2025 Live Update: बिहार बोर्ड का लेटेस्ट अपडेट

BSEB 12th Result 2025: थर्ड पारी वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से चेक करने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा आप थर्ड पार्टी वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट- inter.result.2025.com पर जा सकते हैं. इसके अलावा indiaresults.com पर खुद को रजिस्ट्रेशन करके रिजल्ट हासिल कर सकते हैं.

तीसरा तरीका स्कूल से रिजल्ट प्राप्त करने का है. छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. मार्कशीट में स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होगा. इस मार्कशीट को ही ओरिजिनल मार्कशीट कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: छोड़ें इंटरनेट की झंझट, फोन में डायरेक्ट पाएं बिहार बोर्ड रिजल्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन