बिहार में 71वीं परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, जल्द आएगा प्रीलिम्स का रिजल्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Nov 2025 5:58 PM

विज्ञापन

BPSC 71st Final Answer Key (सांकेतिक फोटो)

BPSC 71st Final Answer Key OUT: बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. ऐसे में जल्द ही बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

BPSC 71st Final Answer Key OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से बिहार कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है. बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार में 71वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. फाइनल आंसर की जारी होने का मतलब होता है कि अब रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि बीपीएससी 71वीं कंबाइंड परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2025 को हुआ था. इसके लिए आंसर की 19 सितंबर को जारी हुई थी. अब फाइनल आंसर की जारी हुई है. इसे चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BPSC 71st Final Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करना होगा.
  • अब Check Answer Key पर क्लिक करें.
  • यहां BPSC 71st Final Answer Key के लिंक पर जाएं.
  • अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं.
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

BPSC 71st Final Answer Key यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

आपत्ति जमा करने का मौका

फाइनल आंसर की के साथ आयोग ने ओएमआर शीट भी जारी कर दी है. यह ओएमआर शीट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 8 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवार अगर ओएमआर शीट में किसी तरह की गलती पाते हैं, तो वे 8 नवंबर से पहले अपनी आपत्ति examcontroller-bpsc@gov.in पर ईमेल के जरिए भेज सकते हैं. फाइनल आंसर की सॉल्व होने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर होगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के पंचायती राज विभाग में 3500 से ज्यादा वैकेंसी, 12वीं पास को मिलेगी 35000 सैलरी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन