ePaper

RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon: राजस्थान 5वीं क्लास का रिजल्ट rajresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें चेक

Updated at : 29 May 2025 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon

RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon

RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon: राजस्थान बोर्ड जल्द ही कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. छात्र rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि रिजल्ट 29 या 30 मई को घोषित किया जा सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

विज्ञापन

RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon: राजस्थान शिक्षा विभाग बहुत जल्द कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 29 या 30 मई 2025 को घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे.

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट (RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon)

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान शिक्षा विभाग ने बताया है कि रिजल्ट अगले तीन दिनों के अंदर किसी भी दिन जारी किया जा सकता है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें.

रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं-

  • rajshaladarpan.nic.in
  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

यह भी पढ़ें- Best BTech College: माइक्रोसाॅफ्ट और Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, ऐसे मिलता है एडमिशन

राजस्थान 5वीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

RBSE 5th Class Result 2025 OUT Soon चेक करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “RBSE 5th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी भरें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था? (RBSE 5th Class Result 2025)

पिछले साल यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित हुआ था, जिसमें कुल 97.06 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. इस बार भी छात्रों और पैरेंट्स को अच्छे नतीजों की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- JAC Board Exam Date 2026: अगले साल कब होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा? बदल गया एग्जाम पैटर्न

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola