ePaper

Best BTech College: माइक्रोसाॅफ्ट और Google में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, ऐसे मिलता है एडमिशन

Updated at : 29 May 2025 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Best BTech College

Best BTech College

Best BTech College: अगर आप BTech करना चाहते हैं और सपना है Microsoft या Google जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का तो IIT Jodhpur आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यहां से पढ़े कई छात्रों को करोड़ों के पैकेज मिले हैं. एडमिशन JEE Advanced के जरिए होता है. बेहतरीन पढ़ाई, शानदार प्लेसमेंट और टॉप रैंकिंग इसे खास बनाते हैं.

विज्ञापन

Best BTech College in Rajasthan: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब स्टूडेंट्स ने अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बनाना शुरू कर दी होगी. अगर आप इंजीनियरिंग में भविष्य देख रहे हैं और बेहतर कॉलेज ढूंढ रहे हैं तो IIT ही अच्छा माना जाता है. आईआईटी से पढ़ाई के बाद बेस्ट सैलरी पैकेज पर अच्छी कंपनियों में जाॅब मिलती है और इसके लिए काॅलेज में प्रैक्टिकल नॉलेज और शानदार प्लेसमेंट होना जरूरी है. इसलिए इस लेख में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) जोधपुर के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है.

IIT Jodhpur के बारे में (Best BTech College)

IIT जोधपुर की स्थापना 2008 में की गई थी और यह देश के सबसे तेजी से उभरते नए IITs में से एक है. यह संस्थान राजस्थान के जोधपुर शहर में स्थित है और इसका कैंपस 852 एकड़ में फैला हुआ है. यह संस्थान भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता मिली हुई है और देश की सबसे टाॅप काॅलेजों में गिना जाता है.

यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता

IIT जोधपुर कोर्स स्पेशलाइजेशन (Best BTech College)

IIT जोधपुर में BTech कोर्स कई ब्रांचों में मिलते हैं जैसे – कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस, सिविल इंजीनियरिंग आदि. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री से जुड़ने के कई मौके भी मिलते हैं.

IIT जोधपुर क्यों चुनें? (Best BTech College in Rajasthan)

  • यहां के प्रोफेसर इंटरनेशनल लेवल पर रिसर्च और पढ़ाने का अनुभव रखते हैं.
  • यहां की लैब्स और टेक्नोलॉजी फैसिलिटीज बहुत आधुनिक हैं.
  • स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाता है.
  • विदेशी यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम की सुविधा है.
  • NIRF रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग कॉलेजों में 28वां स्थान मिला है.

प्लेसमेंट में शानदार परफॉर्मेंस (Best BTech College in Rajasthan)

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, IIT जोधपुर में हर साल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बेहतर हो रहा है. इसका श्रेय यहां की Career Development Cell (CDC) को जाता है, जो स्टूडेंट्स और कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल बनाती है.

  • 2023-24 प्लेसमेंट डाटा: सबसे बड़ा पैकेज: 61 लाख प्रति वर्ष (CTC)
  • औसत पैकेज (BTech): 20.8 लाख प्रति वर्ष
  • प्लेसमेंट रेट: 92% से ज्यादा
  • टॉप ब्रांच: कंप्यूटर साइंस और AI.

IIT जोधपुर के टॉप रिक्रूटर्स

हर साल देश और विदेश की बड़ी कंपनियां IIT जोधपुर आती हैं और यहां के छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरियां देती हैं. ये कंपनियां सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस, R&D, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग में जॉब्स ऑफर करती हैं. प्रमुख कंपनियां इस प्रकार हैं-

  • Google
  • Microsoft
  • Amazon
  • Apple
  • Goldman Sachs
  • Samsung R&D
  • Oracle
  • Flipkart
  • Cisco
  • TCS
  • Indian Oil
  • L&T
  • Mahindra & Mahindra.

इसे भी पढ़ें- Top BTech College: इंजीनियरिंग के लिए बेस्ट है IIT दिल्ली, इस बार शुरू कर रहा है ये नए कोर्स

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola