ePaper

Ranchi University: स्टार्टअप से जुड़ेंगे एमबीए के विद्यार्थी, सेल का हुआ गठन

Updated at : 08 Nov 2024 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi University

Ranchi University

रांची विश्वविद्यालय में एमबीए के विद्यार्थियों को खास तरह के स्टार्टअप से जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है और इसके लिए एक विशेष सेल का भी गठन किया गया है, यहां देखें डिटेल्स.

विज्ञापन

रांची विवि में पहली बार एमबीए के विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल की जा रही है. इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आइएमएस) में स्टार्टअप एंड इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन किया गया है. जबकि कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के संरक्षण में उच्चस्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है. इस कमेटी में तकनीकी संस्थानों सहित केंद्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. इस सेल में विद्यार्थियों के आइडिया पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए विवि की तरफ से प्रथम चरण में प्रोत्साहन राशि मुहैया करायी जायेगी. बेहतर आइडिया के आधार पर स्टार्टअप को रजिस्टर्ड कराने के लिए भी विवि की तरफ से राशि मुहैया करायी जायेगी. विवि द्वारा शीघ्र ही इसकी लांचिंग करायी जायेगी. बाद में इस सेल से अन्य विभागों के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जायेगा.

प्रथम चरण में मिलेंगे 10 से 20 हजार रुपये

रांची विवि में विद्यार्थियों के बिजनेस आइडिया पर शुरू किये जा रहे स्टार्टअप के लिए संस्थान द्वारा प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर उनके बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. निर्णायक मंडली द्वारा 20 बिजनेस आइडिया को सेलेक्ट (चयन) किया जायेगा. इस टीम को विवि द्वारा प्रथम चरण में कम से कम 10 से 20 हजार रुपये आर्थिक मदद किये जाने की संभावना है. साथ ही इस टीम में शामिल विद्यार्थियों को सेल में मौजूद विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे. जब इनका स्टार्टअप आगे बढ़ेगा, तो अंतिम रूप से इनमें से बेहतर दो से तीन स्टार्टअप का चयन किया जायेगा. विवि द्वारा इसके रजिस्ट्रेशन तथा व्यावहारिक रूप से कंपनी के रूप में तैयार करने व मार्केटिंग के लिए पहल की जायेगी. साथ ही इसके तहत कम से कम एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी की जा सकेगी. कुलपति द्वारा आइएमएस के निदेशक डॉ वीएस तिवारी को पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है.

बनी है उच्चस्तरीय कमेटी

स्टार्टअप एंड इंटरप्रेन्योरशिप सेल के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी में संरक्षक कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा हैं. जबकि अध्यक्ष आइएमएस के निदेशक डॉ वीएस तिवारी व सदस्य सचिव लैंग्वेज लैब को-अॉर्डिनेटर डॉ रंधीर कुमार हैं. कमेटी के अन्य सदस्यों में आइएमएस को-अॉर्डिनेटर डॉ नीलू कुमारी, बीआइटी मेसरा से विशाल एच शाह, डॉ जगन्नाथन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से डॉ हिरल मेहता, स्टार्टअप एडवाइजर किंगशुक बनर्जी, आइटी मंत्रालय के सहायक निदेशक शुभ मिश्रा, आइएमएस के डॉ नितिन रंजन त्रिपाठी सहित दो विद्यार्थी में अमिशा साव व मान कुमार शामिल हैं.

Also Read: HPSC: 237 लेक्चरर के लिए निकली भर्ती, 42 साल के हैं तो भी कर सकते हैं आवेदन

Also Read: PM Vidyalakshmi Scheme 2024: पैसों की तंगी की वजह से नहीं छोड़नी पड़ेगी पढ़ाई, सरकार के तरफ से मिलेगा 10 लाख का लोन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola