ePaper

RBSE 8th Result 2024: इंतजार खत्म, किसी भी वक्त जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट

Updated at : 27 May 2024 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
RBSE rajasthan board Class 8 Result 2024

RBSE rajasthan board Class 8 Result 2024

Rajasthan Board 8th Result 2024 : आरबीएसई द्वारा जल्द ही 8th बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे, परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajsaladarpan.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

Rajasthan Board 8th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड आरबीएसई पर 8वीं के नतीजे जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे.रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajsaladarpan.nic.in, rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे. इन रिजल्ट लिंको को छात्रों को परिणाम देखने के लिए एक्टिवेट कर दिया जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके अपने रिजल्ट को देख सकेंगे.

पिछले साल इस तारीख को हुए थे परिणाम घोषित

आपको बता दे अभी राजस्थान बोर्ड के द्वारा कक्षा 8वीं के साथ ही अभी कक्षा 5वीं के रिजल्ट भी घोषित होना बाकी है. हालाकि परिणाम को लेकर अभी तक किसी सटीक तारीख और समय की पुष्टि अब तक नहीं की गई है. साल 2023 की बात करे तो आरबीएसई ने 8वीं रिजल्ट 17 मई को जारी किया कर दिया था.वही कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 8 जून 2023 को जारी कर दी गई थी. ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल 2024 में भी राजस्थान बोर्ड दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ घोषित नहीं करेगा.

Also Read : CMAT 2024 : जारी हुआ सीएमएटी 2024 आंसर की,जाने क्या है आंसर की ऑब्जेक्शन प्रोसेस

Also Read : JIPMAT 2024 : सिटी इंटिमेशन स्लिप हुआ जारी, देखें डाउनलोड लिंक

Also Read : Maharashtra SSC 10th Result 2024 आज होगा जारी, यहां से करे चेक

Rajasthan Board 8th Result 2024 : कब जारी होगा 8वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा

8वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई के लास्ट हफ्ते में जारी होने की संभावना जताई जा रही है, इसके बाद ही 5वीं का रिजल्ट जारी होने के उम्मीद है.छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, मई का महीना लगभग समाप्ति की ओर है,मई का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, परीक्षा के रिजल्ट के अनुमानित समय को देखे तो राजस्थान बोर्ड 8वीं बोर्ड रिजल्ट कभी भी जारी होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि रिजल्ट से पहले बोर्ड की ओर से तारीख का रिजल्ट जारी करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. घोषित की गई तारीख को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

Rajasthan Board 8th Result 2024 : कोई छात्र नहीं होगा फेल

इस साल 2024 में 8वीं बोर्ड के परीक्षा में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा.ऐसे निर्णय ‘राइट टू एजुकेशन’ एक्ट के तहत लिया गया है. सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा में पास कर दिया जाएगा.

ऐसे देखे परीक्षा परिणाम

●छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in को ओपन करे.

●इसके बाद होम पेज पर दिखाई पड़ रहे राजस्थान बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

●छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करे और सबमिट कर दे.

● छात्र अपने 8वीं की मार्कशीट देख सकते है.

●छात्र आरबीएसई 8वीं रिजल्ट की डाउनलोड कर ले और रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola