Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, यहां सबसे पहले पाएं मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 May 2025 11:42 AM
Rajasthan Board 10th Result 2025
Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले जारी हो सकता है. ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वो अपना रिजल्ट जल्द चेक कर सकेंगे.
Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र जल्द ही अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट के तारीखों को लेकर RBSE की तरफ से एक संकेत दिया गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. रिजल्ट की घोषणा RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में कुल 19,39,645 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से कक्षा 10वीं के लिए कुल 10,62,341 छात्र और कक्षा 12 के 8,66,270 छात्र शामिल हैं. इन सभी का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर RBSE Rajasthan 10th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Roll Number और Date of Birth डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
RBSE 10th Result 2025: पिछले साल कब आया राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. पिछले साल की बात करें तो 2024 में 10वीं का रिजल्ट29 मई 2025 को जारी किया गया था. पिछले साल राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल में कुल 93.03 फीसदी छात्र पास हुए थे. इसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलोद, बूंदी में पढ़ने वाली निधि जैन ने टॉप किया था.
ये भी पढ़ें: CBSE Result 2025: 42 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कब और कैसे आएगा रिजल्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










