PPSC Recruitment 2024: पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Mar 2024 6:45 AM
ppsc veterinary officer recruitment 2024
PPSC Recruitment 2024: पंजाब में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा.
PPSC Recruitment 2024: पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
PPSC Recruitment 2024: ऐसे कर सकेंगे अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं
होमपेज पर ओपन विज्ञापन टैब पर क्लिक करें
इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
आवेदन प्रपत्र भरें
सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें.
PPSC Recruitment 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती अभियान पंजाब सरकार के पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग में 300 पशु चिकित्सा अधिकारी (समूह-ए) पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.
PPSC Veterinary Officer Eligibility: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. पंजाब की अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 42 वर्ष तक की छूट दी गई है. पंजाब सरकार के कर्मचारियों, उसके बोर्डों/निगमों/आयोगों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों और सभी राज्यों/केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, और उम्मीदवारों को पंजाब पशु चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए.
PPSC Veterinary Officer Eligibility: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क केवल पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और पूर्व सैनिक के वंशज (एलडीईएसएम) के लिए 500 रुपये है. सभी राज्यों की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और केवल पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है. अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन और परीक्षा शुल्क 1500 रुपये है.
PPSC Veterinary Officer Age: उम्र सीमा
उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 18 वर्ष से कम तथा 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. पंजाब राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (PPSC Veterinary Officer Notification 2024) अधिसूचना देखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










